मदहोश युगल  by Jan Steen - सं १६५५ - १६६५  - ५२.५ × ६४ सेमि  मदहोश युगल  by Jan Steen - सं १६५५ - १६६५  - ५२.५ × ६४ सेमि

मदहोश युगल

पैनल पर तैलिये • ५२.५ × ६४ सेमि
  • Jan Steen - c. 1626 - before February 3, 1679 Jan Steen सं १६५५ - १६६५

आज का चित्र हम रिजक्सम्यूजियम के सौजन्य से प्रस्तुत करते हैं I 

एक पुरुष और महिला नशे में इतने धुत हैं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वे लुटे जा रहें हैं I विभाजन पर की छपाई से उनकी मूर्खता पर और जोर पड़ता है I इसमें एक उल्लू चित्रित है जो १७वी सदी में एक मुर्ख जीव माना जाता था I आखिर यह दिन में देख नहीं सकता था, मोमबत्ती और चश्मे कि मदद से भी नहीं I अतः यह मदहोश युगल एक उल्लू समान ही अंधे थे, एक सन्देश जो अभी भी अंग्रेजी मुहावरे में जीवित है, 'चमगादड़ जैसा अँधा' I 

आज इस साल का अंतिम दिन है I अपना ध्यान रखे, मजे करे, पीने के बारे में सावधानी बरते ;) कल मिलते हैं २०२० में ! (और यहाँ आप कुछ २०२० के डेलीआर्ट कैलेंडर खरीद सकते हैं :)

पि.एस. हमें नहीं लगता उल्लू मुर्ख होते हैं I दरअसल, हम उन्हें काफी पसंद करते हैं ! यहाँ देखें हमारा हैरोनीमूस बोस्च के डरावने उल्लुओं के चुनाव को <3