टर्चवा by Martin Benka - 1936 टर्चवा by Martin Benka - 1936

टर्चवा

कैनवास पर तेल रंग •
  • Martin Benka - 21 September 1888 - 28 June 1971 Martin Benka 1936

स्लोवाक कला के एक प्रमुख चित्रकार मार्टिन बेन्का (1888 – 1971) की चुनिंदा रचनाएँ, उनकी 130 वीं जन्मतिथि को समर्पित प्रदर्शन स्लोवाकी राष्ट्रीय संग्रहालय - म्यूज़ियम ऑफ हिस्ट्री, ब्रातिस्लावा में (सितंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक) देखा जा सकता है। यह प्रदर्शन मार्टिन के स्लोवाक राष्ट्रीय संग्रहालय के साथ के संयुक्त परिजोयजना है।

मार्टिन बेनका ने स्लोवाकिया के पर्वतीय क्षेत्रों की खोज की और उन्हें चित्रित किया, जहां उन्हें पुरातन दुनिया मिली। उन्होंने पुस्तकों का चित्रण, टिकट, बुकप्लेट्स, ग्राफिटो, चलन, कई फॉन्ट डिजाइनों की रचना की। प्रदर्शन में उनके व्यक्तित्व और विविध रचनात्मकता के कई पहलुओं को दिखाया गया है।

अगस्त 1936 में, बेन्का ने सुरम्य प्रकृति से घिरे हुए स्लोवाक के टर्चवा गांव में चित्रकरी की; प्राकृतिक तत्वों की शक्ति मनुष्य के लिए कठिन है, कभी कभी, खतरनाक भी। भूमि के बीच में, उन्होंने ऐसे लोगों का चित्रिकरण किया जिनके खेतों के फल ही उनकी आजीविका थी। उनके ऊपर, एक स्मारकीय पहाड़ी परिदृश्य है, को ऐसे सरलीकृत और चित्रित किया जैसे कि एक चित्रकार के ब्रश के स्पर्श से कैनवस के सतह पर मिट्टी जैसे रंग साहस्पुर्वक छिड़े गए है।

1937 में, यह चित्र पेरिस में विश्व प्रदर्शनी के लिए गया, जहां कलाकार ने यूरोपीय ललित कला को समृद्ध किया इसलिए उन्हें लिए एक डिप्लोमा और एक रजत पदक से सम्मानित किया। एक साल बाद पेंटिंग ने न्यूयॉर्क में स्लोवाक आर्ट शो में स्लोवाक कला का प्रतिनिधित्व किया।

P.S. यदि आप पहाड़ी परिदृश्य के प्रशंसक हैं, तो आपको यह वेल्स के चित्र जरूर पसंद आएंगे।

प्रिय डेलीआर्ट उपयोगकर्ता - हम डेलीआर्ट का पोलिश, जर्मन और रूसी में अनुवाद करने में कुछ मदद की तलाश कर रहे हैं। यदि आप हमारी सहायता करना चाहते हैं, तो कृपया इस फॉर्म को भरे, और आपको वहां और जानकारी मिलेगी :) - जुझान्ना