अपनी मृत्यु से पहले ही 1893 में कैलेबोट्टे ने साल की सबसे खूबसूरत तस्वीर को चित्रित किया था। वह पेटिट-गेनेविलियर्स नामक शहर में रहते थे जो फ्रांस की राजधानी पेरिस से काफी दूर था l वह अपना अधिक समय अपने बागीचे में एवं नावों का निर्माण करने में व्यतीत करते थे। बगीचे में वह आइरिस, गुलाब, ऑर्किड, और गुलदाउदी के फूलों की खेती करते थे। गुलदाउदी के फूल उस समय फ्रांस में बेहद लोकप्रिय थे, उनका मनमोहक रंग उन्हें विदेशी सुदूर पूर्व के साथ जोड़ता था। गुलदाउदी का अंग्रेजी शब्द क्रिसैंथेमम जापानी मे सूरज शब्द से काफी मेल खता है। 16 पंखुड़ियों वाला गुलदाउदी का फूल कई शताब्दियों से जापानी शाही परिवार का प्रतीक रहा है और कभी-कभी यह राज्य प्रतीक की भूमिका भी निभाता है। इस चित्र में कैलेबोट्टे ने गुलदाउदी के फूलों को असामान्य एवं निकट शट से दर्शाया है l माना जाता है उस समय फ्रांस में भोजन कक्ष के द्वार को फूल-पत्तियों के चित्र से सजाने का चलन था l इस प्रकार की सजावटी श्रृंखला उनके मित्र गिवरनी की कला में भी देखी जा सकती है l
अनुलेख. गिवरनी शहर में क्लाउड मोनेट के बगीचे की संक्षिप्त कहानी यहां पढ़ें।
Gustave Caillebotte