सैक्सोनी का एक राजकुमार by Lucas Cranach the Elder - c. 1517 - 43.7 x 34.4 cm सैक्सोनी का एक राजकुमार by Lucas Cranach the Elder - c. 1517 - 43.7 x 34.4 cm

सैक्सोनी का एक राजकुमार

कैनवास पर तैलिये • 43.7 x 34.4 cm
  • Lucas Cranach the Elder - c. 1472 - October 16, 1553 Lucas Cranach the Elder c. 1517

राजकुमारी को दर्शाता हुआ इस चित्र का साथी चित्र हम कल प्रस्तुत करेंगे  - तो एप  खोलना न भूलें :)

ऐसा माना जाता है की यह दो बच्चे , जिन्हे हम विशिष्ट रूप से सैक्सन के बेहतरीन पोशाक में देख सकते है, भाई बहन थे, और ड्यूक जॉर्ज द बीर्डेड के बच्चे। हालांकि , लड़के पर सज रहा ताज इस बात का संकेत देता है कि उसकी शादी होने जा रही है और वह लड़की और कोई नहीं उसकी होने वाली पत्नी है। विटेनबर्ग  का कोर्ट पेंटर और सैक्सोनी का प्रमुख कलाकार , क्रानाख छायाचित्र बनाने वालो में से काफी मांग में था , इन दो तस्वीररो से इनके लोकप्रियता का प्रमाण होता है। 

लूकस क्रानाख द एल्डर  एक जर्मन रेनेसां चित्रकार और वुडकट एवं नक्काशी के प्रिंट मेकर थे। वे अपने जीवन वृत्ति  के ज़्यादातर साल  इलेक्टर्स ऑफ़ सैक्सोनी के कोर्ट पेंटर रहे  और वे अपने छायाचित्रों के लिए जाने जाते थे।  उन्होंने दोनों जर्मन राजकुमारों की और उन  प्रोटेस्टैंट रेफोर्मेशन के नेताओं की तस्वीर बनाई जिनका निमित्त उन्होंने खुले हातों से स्वीकारा। वे मार्टिन लूथर के निजी दोस्त थे। क्रानाख धार्मिक विषयों पर भी चित्र बनाते थे, पहले कैथोलिक परंपरा पर, और फिर कुछ नए तरीको की खोज में लग गए जिससे  लूथरन धार्मिक चिंताओं को वे अपने कला के ज़रिये बतला सके। उन्होंने अपने पूरे जीवन वृत्ति में पौराणिकी और धर्म से जुड़े नग्नचित्र बनाये। 

क्रानाख की कार्यशाला काफी बड़ी थी और उनके काफी काम अलग रूपांतरो में उपलब्ध हैं; उनका बेटा लूकस क्रानाख द यंगर  और कुछ और कलाकार उनके देहांत के बाद कई दशकों  तक उन्ही के कामों के रूपांतर बनाते रहे। उन्हें उनके समय का सबसे कामयाब जर्मन कलाकार माना जाता है। 

लूकस क्रानाख द एल्डर  के साथ खेलिए सेवन एरर गेम यहाँ!