भान गोफ के सूर्यमुखी के आगे एक महिला by Isaac Israels - १९१६- १९२० - ७१ x ५१ भान गोफ के सूर्यमुखी के आगे एक महिला by Isaac Israels - १९१६- १९२० - ७१ x ५१

भान गोफ के सूर्यमुखी के आगे एक महिला

ओएल पैंट कैन्वस के ऊपर • ७१ x ५१
  • Isaac Israels - 3 February 1865 - 7 October 1934 Isaac Israels १९१६- १९२०

आइज़क इसराएलस विन्सेंट भान गोफ के रंग के तकनीकी समझ से काफ़ी प्रभावित थे। १९१८ से १९२० के अंदर उन्होंने विन्सेंट के २ पेंटिंग उनके भाबी से ख़रीदे थे- सन्फ़्लावरस और द हाउस आन अर्लेस। यह २ पेंटिंग का प्रभाव उनके ख़ुदके कई पेंटिंग में झलकती हे। ५ ऐसे पेंटिंग हे जहाँ उन्होंने भान गोफ के सूर्यमुखी का इस्तेमाल किया हे, पर वो सीधे उसे नहीं चित्रित करते थे, बल्कि वे उसे अपने ख़ुदके पेंटिंग का एक अभिन्न अंग बना लेते थे। यह ऐसी ही एक पेंटिंग हे। उन्होंने ने मुरझाए फूलों को बाएँ तरफ़ छिपा दिया हे। वे भान गोफ के चित्र का इस्तेमाल अपने कलाकृति को सिर्फ़ रंगभरा और जानदार बनाने के लिए करते थे, बल्कि उनके द्वारा चित्रित यह महिला बिना किसी चटकीले रंग की हे। चित्र में रंग सिर्फ़ फूलों से ही आती हे।

आइज़क सुंदर महिलाओं से बहुत प्रभावित थे। जो बिना किसी संकोच से अपने सुंदरता पर ग़ुरूर रखती थी और खुदपे जिनका अटूट भरोसा होता था, उन महिलाओं को वे विसेश कर पसंद करते थे। वे ऐम्स्टर्डैम के हिर्श फ़ैशन हाउस में काफ़ी पेंटिंग करते थे और वहाँ पर उनकी मुलाक़ात काफ़ी महिला मड़ेल्स से हुई थी। इस पेंटिंग में उन्ही में से एक महिला का चित्र अंकित हे।

यह पेंटिंग भान गोफ संग्रहालय के भान गोफ एंड द सन्फ़्लॉवरस प्रदर्शनी का हिस्सा हे। यह २१ जून २०१९ से १ सितम्बर २०१९ तक खुला हे। ऐम्स्टर्डैम वासी ज़रूर जाएँ।