प्रेम का युवा सपना by Jennie Augusta Brownscombe - 1887 - 53.98 x 81.6 सेमी प्रेम का युवा सपना by Jennie Augusta Brownscombe - 1887 - 53.98 x 81.6 सेमी

प्रेम का युवा सपना

कैनवास पर तेल के रंग • 53.98 x 81.6 सेमी
  • Jennie Augusta Brownscombe - December 10, 1850 - August 5, 1936 Jennie Augusta Brownscombe 1887

जेनी ऑगस्टा ब्राउन्सकॉम्ब अपनी भावुक शैली की पेंटिंग्स के लिए लोकप्रिय हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृतियों में से एक, प्रेम का युवा सपना, पारंपरिक ग्रामीण जीवन और परिवार का एक आदर्श चित्रण प्रस्तुत करती है। यहाँ विश्वसनीय अंशो का भरपूर उपयोग करते हुए, ब्राउन्सकॉम्ब की प्रतिभाजनक तकनीक, इस कहानी को पूरा करती है। पेंटिंग में, एक युवा महिला अपने साधारण घर की निचली सीढ़ी पर खड़ी, सड़क पर नीचे की ओर देख रही है। घोड़े पर सवार एक आदमी, संभवतः उनके प्रेमी, दूरी पर देखे जा सकते है। इस बीच, एक भूरे बालों वाली महिला, संभवतः उनकी माँ, अपने बुनाई से ऊपर देखती है, एक ऐसे भाव के साथ जो स्नेह और चिंता दोनों को व्यक्त करता है। इसके विपरीत, एक पुरुष आकृति शायद इन सब से अनजान पढ़ने में लीन है। ब्राउन्सकॉम्ब ने पेंटिंग के दाईं ओर, जहाँ तीन आकृतियाँ स्थित हैं,की बाईं ओर से विषमता कुशलता से दिखाई है,जहाँ परिदृश्य का एक अबाधित रूप प्रस्तुत है, जो धुंध से ढकी पहाड़ियों में लुप्त हो जाता है।

सोमवार की शुभकामनाएँ! :)

P.S. क्या आप इस पेंटिंग में एक बिल्ली को देख सकते हैं? यहां प्रसिद्ध चित्रों में छिपी बिल्लियों के कुछ अन्य उदाहरण दिए गए हैं!