कुमारी जीनी  सामरी by Pierre-Auguste Renoir - c. 1878 - 69.7 x 47.7 cm कुमारी जीनी  सामरी by Pierre-Auguste Renoir - c. 1878 - 69.7 x 47.7 cm

कुमारी जीनी सामरी

तेल के रंगों से केन्वस पर बना चित्र • 69.7 x 47.7 cm
  • Pierre-Auguste Renoir - February 25, 1841 - December 3, 1919 Pierre-Auguste Renoir c. 1878

जितनी सारा बर्नहार्ट अपने चरम पर प्रसिद्ध थी, उतनी ही प्रसिद्ध, लेओनटाइन पॉलीन जीनी सामरी कॉमेडी-फ्रांसेइस में एक सफल अभिनेत्री थीं, जब उन्होंने पहली बार 1877 में पियर-अगस्ट रेनॉर् के लिए माॅडल बनी। 1877 से 1857 के बीच रेनियोर ने कम से कम तेल और पस्टेल में युवा अदाकार की विशेषताओं को कमसे कम एक दर्जन बार दर्ज किया। 

सिनसिनाटी आर्ट म्यूज़ियम का कुमारी सामरी का पेस्टल उनके जीवंत व्यक्तित्व को सजीव करता है। नजा़कत से प्रदान की गई चेहरे की विशेषताओं और माध्यम की सहज हैंडलिंग के कारन, यह रेनॉर् की इम्प्रेशनिस्ट पोर्ट्रेट का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। अभिनेत्री एक लाल पैटर्न वाले कपड़े से ढकी हुई कुर्सी की बांह में झुकी है और अपने दाहिने हाथ में एक बहुरंगी पंख वाला पंखा रखे हुए है। उसके धड़ की त्रिकोणीय व्यवस्था और उसके अंगों के द्रवता, सरलता से मुद्रा की शांति को सुदृढ़ करते हैं। 

आशा है कि आपका गुरुवार शुभ हो!

अनुलेख , सारा बर्नहार्ट, पहली कलाकार सुपरस्टार के बारे में यहां पढ़ें। <3