यूनिकॉर्न परिवार by Wendell Castle - २०१२-२०१३ - २२ फ़ीट यूनिकॉर्न परिवार by Wendell Castle - २०१२-२०१३ - २२ फ़ीट

यूनिकॉर्न परिवार

• २२ फ़ीट

  • Wendell Castle - November 6, 1932 - January 20, 2018 Wendell Castle

    २०१२-२०१३

हम यह समकालीन कृति द मेमोरियल आर्ट गैलरी के सौजन्य से प्रस्तुत कर रहें हैं, जहाँ कैसल के इस विशाल लौह मूर्ति को इसके सेंटेनियल स्कल्पचर पार्क के लिए बनवाया गया था. यूनिकॉर्न परिवार व्यास में २२फ़ीट है और इसके समूह क्षेत्र में एक टेबल और तीन कुर्सियां और एक १३ फ़ीट का एलईडी लैंप है. 

वेंडेल कैसल (१९३२-२०१८) ने अपने चार दशकों से ऊपर के कार्यकाल में अनूठी मूर्तियों और फर्नीचर का निर्माण किया. अपने कार्यकाल के आरम्भ से कैसल ने लगातार कार्यात्मक रचनाओं के पारम्परिक सीमा को चुनौती दी और खुद को अमेरिकन स्टूडियो फर्नीचर के प्रणेता के रूप में स्थापित किया. कैसल, अपने बेहतरीन शिल्पकौशल, सनकी जैविक स्वरुप और ठोस लकड़ी के टुकड़ों को आकार देने की मौलिक तकनीक के लिए जाने जाते हैं.

सोमवार बेहतरीन हो आपका! :)

 

पि.एस. अगर आप स्थलों पर मूर्तिकला पसंद करते हैं तो यहाँ पढ़िए सीएटल में एलेग्जेंडर काल्डर की द ईगल के बारे में. <3