नृत्य करते हुए एक बिल्ली और कुत्ता by Unknown Artist - लगभग 1630 - 1699 - 20.7 x 18.3 से.मी. नृत्य करते हुए एक बिल्ली और कुत्ता by Unknown Artist - लगभग 1630 - 1699 - 20.7 x 18.3 से.मी.

नृत्य करते हुए एक बिल्ली और कुत्ता

धूसर वॉश के साथ, सफेद रंग से उभारे, काले खड़ी के ऊपर कलम और भूरे रंग की स्याही • 20.7 x 18.3 से.मी.

  • Unknown Artist Unknown Artist

    लगभग 1630 - 1699

17वी शताब्दी में पशुओं को इंसानों की तरह व्यवहार करते हुए दर्शाना, लोगों को हसाने—और उनकी इंसानी कमज़ोरियों को उजागर करने का एक लोकप्रिय तरीका था। यह विचित्र एवं अद्भुत चित्र एल बिल्ली और कुत्ते को इंसानों जैसे वस्त्र पहने, साथ में नृत्य करते दिखाता है, जबकि तीन चूहे उनके पैरों के इर्द-गिर्द भागते नज़र आते हैं।  एड्रियन वैन दे वेन्ने के अनुसार, जिनकी कलाकृति से प्रेरित होकर किसी अज्ञात कलाकार ने यह चित्र बनाया था, उनके द्वारा चित्रित "फूलिश एनिमल्स" यानी मूर्ख जानवर, ईसाई धर्म के सात पापों को दर्शाते हैं: यहाँ, नृत्य करता यह प्रेमशील जोड़ा कामुकता को दर्शाता है, वहीं बैचैन चूहे क्रोध को दर्शाते हैं। यह चित्र असल में हो सोएत इज़ दे लाइफ़्दे ("हाउ स्वीट इस लव") यानी प्यार कितना मीठा है, नामक एक प्रिंट के डिज़ाइन के रूप में बनाया गया था, जो नृत्य करते हुए इस जोड़े को, और भी अधिक नटखट बना देता है। 

सबसे मज़ेदार बात तो यह है कि आज भी चीज़ें कितनी कम बदली हैं: पौराणिक कथाओं से लेकर कार्टून और मीम्स तक, पशुओं को इंसानों जैसे कपड़े, भावनाएँ और बुरी आदतें देना आज भी ख़ुद का मज़ाक़ उड़ाने के हमारे सबसे पसंदीदा तरीकों में से एक है। 

पुनश्च - यदि कलाकृतियों में पशुओं को देखना आपको पसंद है, तो DailyArt शॉप में हमारा एनिमल्स 50 पोस्टकार्ड सेट  देखना ना भूलें! :)

पुनः पुनश्च - रायकम्यूज़ियम की टीम ने अपने संग्रह से अपनी पसंदीदा कृत्यों को हमारे साथ साझा किया है। जानिए कौनसी कृतियाँ उनकी सूची में शामिल हैं!