शायित वीनस by  Giorgione - १५०८/१९ - १०८.५ x १७५ से. मी. शायित वीनस by  Giorgione - १५०८/१९ - १०८.५ x १७५ से. मी.

शायित वीनस

किरमिच पर तैलचित्र • १०८.५ x १७५ से. मी.
  • Giorgione - c. 1477/8 - 1510 Giorgione १५०८/१९

हम स्टाटलीश कुन्स्टज़ैमलुङ्गेन ड्रेसडेन की अपनी विशेष मासिक पेशकश का इस उत्कृष्ट रचना के साथ अंत करते हैं। यह चित्र क़दीम उस्ताद ड्रेसडेन चित्रशाला, और दुनिया, की सबसे मशहूर रचनाओं में से एक है। संभवतः जिरोलामो मारसेल्लो ने १५०७ में अपनी शादी के अवसर पर जोर्जोने को इसकी रचना के लिए नियुक्त किया थायह वीनस देवी को दर्शाता है। अमोर, असल में उनके नित्य साथी, पहले उनके पैरों के पास बैठ कर तीर-कमान से खेलते हुए बनाए गए थे। परन्तु क्यूपिड की अवस्था इतनी अस्थिर थी कि उसे १८३७ में वादी के हरे रंग से ढक दिया गया (क्यूपिड के कुछ अंश एक्स-रे तस्वीरों में देखे जा सकते हैं)। १५२५ के एक दस्तावेज के मुताबिक यह चित्र शुरू जोर्जोने ने किया था और ख़त्म उनके सहकर्त्ता टीशन ने। तथापि यह चित्र, जिसकी कई बार मरम्मत करी जा चुकी है, इस दशा में नहीं रहा कि किस भाग को किस कलाकार ने रचा है इसका असंदिग्ध अनुमान लगाया जा सके। 

शायद ग्राहक के ध्यान में लातिनी शादियों की कविताएँ होंगी, जिनमें वीनस को नींद से उठ कर शादी के भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है ताकि वह नई जोड़ी में प्यार को बढ़ावा दे सके। जोर्जोने ने शायित देवी के इस निरूपण को एक अनोखी सुडौल दमक दी है। उसके शरीर की रूपरेखाएँ बढ़ कर प्रतिवेश की कोमल, तरंगित रेखाएँ बन जाती हैं, जिससे पूरे चित्र में आर्केडी शान्ति का भाव महसूस होता है।

आपका रविवार मंगलमय हो!

उपलेख - प्रेम की देवी के बहुत से कलात्मक चित्रण हैं। चलिए इनमें से कुछ (समकालीन भी!) यहाँ देखें।