कार्निवल और लेन्ट के बीच की लड़ाई by Pieter Bruegel the Elder - १५५९ - ११८ x १६४.२ से.मी. कार्निवल और लेन्ट के बीच की लड़ाई by Pieter Bruegel the Elder - १५५९ - ११८ x १६४.२ से.मी.

कार्निवल और लेन्ट के बीच की लड़ाई

बलूत पट्टिका • ११८ x १६४.२ से.मी.
  • Pieter Bruegel the Elder - c. 1525 - September 9, 1569 Pieter Bruegel the Elder १५५९

यह ब्रुएगेल के विम्मेलबिल्डर में से एक है: व्यस्त चित्र। यह विशाल रचना ऊपर से दिखाई देने वाली अनगिनत आकृतियों से युक्त है। ऊंचा दृष्टिकोण हमें एक छोटे शहर के मुख्य वर्ग पर एक साथ होने वाली सभी घटनाओं और गतिविधियों को देखने की अनुमति देता है।

ब्रुएगेल प्यार और विस्तार से कार्निवल और लेन्ट के समकालीन फ्लेमिश रीति-रिवाजों को दर्शाते हैं। सारी कार्रवाई सराय और गिरजाघर के बीच होती है। बाईं ओर सराय और प्रिंस कार्निवाल का प्रभुत्व है, जो एक पक्का शराबी है। दाईं ओर गिरजाघर और लेडी लेंट हैं, सर से पैर तक धूसर में ढकी। 

दोनों विरोधी सशस्त्र हैं और बर्छे के युद्ध के लिए तैयार हैं। बेशक यह एक वास्तविक द्वंदयुद्ध नहीं है। जहाँ प्रिंस कार्निवाल एक विभिन्न प्रकार के मांसों से लदी भूननेवाली सींक को भांज रहे हैं, वहीँ लेडी लेन्ट उनपर मछली से भरे पाव रोटी के फावड़े से आक्रमण कर रहीं हैं। 

यह सब एक दिखावा है, रचना में दर्षाय गए दोनों पक्षों और सभी वर्गों के सदस्यों द्वारा सामान रूप से किया गया : ( दिखावटी ) लालच भी वैसा ही अपंग करता है जैसा धनवानों द्वारा फैलाया गया पाखंड जो आस्था को लेन्ट जैसे रीति-रिवाजों और कृपा के सार्वजनिक प्रदर्शन तक सिमित कर देता है। ये सभी अपने फायदे के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

हम आज की पेंटिंग को वियना के कुन्थ्हिस्टेरिस्चेस म्यूजियम की बदौलत पेश करते हैं जहाँ आप अब पीटर ब्रुएगेल द एल्डर की दुनिया की पहली बड़ी मोनोग्राफ यात्रा कर सकते हैं। पीटर ब्र्यूगेल द एल्डर द्वारा किए गए सभी मौजूदा कार्यों में से लगभग आधे वहाँ पर हैं। यह सभी कला प्रेमियों के लिए ज़रूरी है - लेकिन अगर आप आज और अगले दो रविवार वियना में नहीं हो सकते हैं, तो आप उन्हें DailyArt में देख सकते हैं। :)