वुमन विथ ब्लू हैट by Isaac Israels - १९२० ई. - ३९.१ x २६.३ से.मी. वुमन विथ ब्लू हैट by Isaac Israels - १९२० ई. - ३९.१ x २६.३ से.मी.

वुमन विथ ब्लू हैट

वॉटरकलर ऑन पेपर • ३९.१ x २६.३ से.मी.
  • Isaac Israels - 3 February 1865 - 7 October 1934 Isaac Israels १९२० ई.

दोस्तों, यदि आप नए साल के लिए कैलेंडर की तलाश कर रहे हैं तो हम डेलीआर्ट २०२० की दीवार और डेस्क कैलेंडर पेश करते हैं, जिसे आप हमारी ऑनलाइन दुकान पर देख सकते हैं :)

आज की पेंटिंग के लिए हम अपने पसंदीदा क्रोलर-मुलर संग्रहालय को धन्यवाद देते हैं :) १९ जनवरी तक इसे 'जीवन से चित्रण. कागज पर काम १८५० - १९५०' प्रदर्शनी में देखा जा सकता है, जिसमें कई दुर्लभ चित्र, पेस्टल और वॉटरकलर शामिल हैं। १९ वीं सदी के अंत और २० वीं सदी की शुरुआत के जीवन में यह रचनाएँ एक अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।

आइजैक इज़राइल्स ने हजारों स्केच, वॉटरकलर और ड्रॉइंग में एम्स्टर्डम, लंदन, पेरिस और दुनिया भर के अनगिनत अन्य स्थानों के अपने छापों का दस्तावेजीकरण किया है। हेलेन क्रोलर-मुलर उनकी उत्सुकता और किसी भी विषय के सार को तेजी से पकड़ने की क्षमता की प्रशंसा करती है। आइजैक इज़राइल्स के अनुसार, 'आपको चीजों को बहुत लंबे समय तक जारी नहीं रखना चाहिए, अन्यथा आपके मन में उसके प्रति विरुचि पैदा हो जाती है'। चित्रों की एक श्रृंखला के अलावा, हेलेन ने उनसे दो सौ से अधिक चित्र खरीदे।

सड़क पर जीवन, कैफे में, विभिन्न प्रकार के शो और फैशन हाउस की दुनिया इज़राइल्स के लिए प्रेरणा के अटूट स्रोत हैं। अपने पैतृक शहर एम्स्टर्डम की गलियों में, वह कारखाने की लड़कियों और गृहणियों से मिलते है, जो उनके शुरुआती कामों को आबाद करती हैं। अपने बाद के काम के लिए, वह जिन शहरों में जाते हैं वहाँ खरीदारी की गलियों और बड़े फैशन हाउस में सुंदर कपड़े पहने हुए परिष्कृत महिलाओं को चित्रित करते है।

तेज, धाराप्रवाह और बहुत ही कुशलता से इज़राइल्स आधुनिक जीवन के क्षणभंगुर क्षणों को चित्रित करते है। लंदन में एक विचित्र टोपी पहनी एक गुजरती महिला, एक कैफे में नृत्य करने वाली महिलाओं की घूमती हुई स्कर्ट या एक कैबरे कलाकार की पेशेवर सुंदर मुद्रा।

अनुलेख: अगर आपको  इस समय लंदन जाने की इच्छा है, तो वहां पर अच्छी तरह से आराम से यात्रा करें, बस आपको यहाँ क्लिक करने की आवश्यकता है <3