अपने पोते के साथ श्रीमती सीरस जे लॉरेंस की पोर्ट्रेट  by Mary Cassatt - सं १८९८ - ७१.१× ५८.४ सेमि  अपने पोते के साथ श्रीमती सीरस जे लॉरेंस की पोर्ट्रेट  by Mary Cassatt - सं १८९८ - ७१.१× ५८.४ सेमि

अपने पोते के साथ श्रीमती सीरस जे लॉरेंस की पोर्ट्रेट

तन कागज़ पर पस्टेल • ७१.१× ५८.४ सेमि
  • Mary Cassatt - May 22, 1844 - June 14, 1926 Mary Cassatt सं १८९८

मैरी स्टीवेंसन कसाट अमेरिकी चित्रकार और छपाईंकार थी। वह अलेघेनी सिटी, पेनसिलवेनिया (वर्तमान में पिट्सबर्ग के उत्तरी तरफ) में पैदा हुईं, लेकिन अधिकांश व्यस्क जीवन फ्रांस में बिताया जहाँ पहले उन्होंने एडगर देगास  से मित्रता की और बाद में प्रभाववादियों के साथ प्रदर्शन किया। कसाट अक्सर महिलाओं के सामाजिक और निजी जीवन के चित्र बनIती थीं और माँ और बच्चे के बीच के घनिष्ठ जुड़ाव पर विशेष बल देती।

एमिली लॉरेंस को अपनी बुनाई रोककर अपनी कुर्सी के पीछे झुकते पोते के हाथ को पकड़ते दिखाया गया है। चित्र को एमिली के पति, संग्राहकार सीरस ल लॉरेंस द्वारा तब कमिशन किया गया जब कसाट बीस वर्ष बIहर रहने के पश्चात संयुक्त राज्य अपने परिवार तथा मित्रों से मिलने आयी थी।

सिटर की मुद्रा की स्वाभाविकता और अनौपचारिकता उनके आपसी स्नेह का सुझाव देती है और कलाकार के समानता और मनोदशा को कैद करने का कौशल प्रस्तुत करती है।

हम आज का पस्टेल चित्र द क्लार्क के सौजन्य से प्रस्तुत कर रहे हैं :)

पि. इस. यहाँ देखे अविश्वसनीय मैरी कसाट की नारीवादी भित्ति को जो खो गयी है !

घर पर ऊब गए हैं? यहाँ आपको वर्चूअल रूप में देखने के लिए संग्रहालयों की सबसे बेहतरीन सूची मिलेगी <3