इस बहुत ही अप्रत्याशित पोर्ट्रेट के रचयिता थे फर्मिन बैस जो एक बेल्जियन चित्रकार, पेस्टल कलाकार, ड्राफ्ट्समैन और प्रिंट डिजाइनर भी थे। उनके विषय वस्तु स्थिर चित्रण, शैली के दृश्यों और पोर्ट्रेट्स से लेकर न्यूड्स, परिदृश्यों और अंदरूनी हिस्सों तक थे। समय के साथ वह पेस्टल में काम करने में ख़ासे कुशल बन गए थे। यह एक ऐसा माध्यम था जो उन्होंने लगभग १९०० के बाद विशेष रूप से इस्तेमाल किया। अपने पिता के कार्यकर्ताओं के साथ, फर्मिन बैस ने कॅनवास पर एक पेस्टल तकनीक को विकसित किया था। इस कार्य ने उनकी प्रसिद्धि में बड़ा योगदान दिया। नई तकनीक में अंगूठे या छोटी उंगली के सिरे से पाउडर को लगाना होता था, जिससे विचारशील या जोरदार टोन के साथ उनकी रचनाओं में मखमली विनम्रता का एक पहलू पैदा होता था। यह तकनीक कलात्मक विकास के आवश्यक पूरक को लाती है जो अधिक इम्प्रेशनिस्टिक बन गया था।
मेरे पास इस पेंटिंग के बारे में विशेष रूप से बताने के लिए बहुत कुछ नहीं है। यह मेरे लिए काफ़ी रहस्यमय है। जब यह काम बनाया गया था, तब बेल्जियम और नीदरलैंड में बच्चों को यह बताने की प्रथा थी कि नवजात शिशु गोभी से पैदा होते थे। लेकिन इस लड़की ने यह क्यों पकड़ा हुआ है? क्या यह सिर्फ एक मज़ाक है? मैं व्यक्तिगत रूप से गोभी के साथ एक पोर्ट्रेट को रखना पसंद करूंगी। यह महम, पुस्तकों, या सुंदर कपड़ों के साथ एक पोर्ट्रेट के होने की तुलना में अधिक दिलचस्प है। या शायद लड़की को सब्जियों से प्यार था? मुझे लगता है कि यह अपने समय से इतना आगे था की हर शाकाहारी हिपस्टर उन दिनों इस तरह के पोर्ट्रेट्स को पसंद करते होंगे। :)
अनुलेख: पेंटिंग्स में इतनी सब्जियाँ हैं जितना आपने कभी सोचा भी नहीं होगा! कला में एस्परैगस के इस आश्चर्यजनक चयन को देखें। साथ ही यहाँ स्ट्रॉबेरी पेंटिंग्स का हमारा चयन है जो शरद ऋतु में हमें गर्मियों की याद दिलाते हैं। <3
आपका सप्ताहांत शुभ हो। मेज़ और दीवार के लिए बनाए गए हमारे २०२१ के कैलेंडर को shop.dailyartmagazine.com पर देखना न भूलें जो कला के अद्भुत टुकड़ों से भरे हुए हैं। :)


युवा लड़की और पत्तागोभी
पेस्टल, ऑइल और वॉटरकलर • ८५ x ७०.५ से.मी.