न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी by Tavík František Šimon - १९२० के दशक में - 35.5 x 43 cm न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी by Tavík František Šimon - १९२० के दशक में - 35.5 x 43 cm

न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी

रंगीन पेंसिल और पानी के रंग • 35.5 x 43 cm
  • Tavík František Šimon - May 13, 1877 - December 19, 1942 Tavík František Šimon १९२० के दशक में

कुछ शहरी  का समय है। तवीक फ्रांटिसेक शिमोन एक प्रभावशाली चेक प्रिंटमेकर और चित्रकार थे। चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट युग के दौरान बड़े पैमाने पर उनकी उपेक्षा की गई थी। हाल के वर्षों में ही उनके काम पर अधिक ध्यान दिया गया है।

उन्होंने प्राग अकादमी में कला का अध्ययन किया था। अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद शिमोन पेरिस और प्राग दोनों जगह रहे। उनकी कई उल्लेखनीय छवियां प्राग, न्यूयॉर्क और पेरिस की हैं। इसके अलावा अन्य पोर्ट्रेट, स्व-चित्रण और चेक एवं स्लोवाक के ग्रामीण इलाकों की छवियां भी शामिल हैं। शिमोन की शैली फ्रांसीसी इम्प्रेशनिस्ट्स से बहुत प्रभावित हुई। उनके द्वारा शायद जापानी प्रिंटमेकिंग तकनीकों से भी, विशेष रूप से रंगीन एक्वाटिंट में सॉफ्ट ग्राउंड एचिंग के साथ। शिमोन मेज़ोटिन्ट के भी मास्टर थे, लेकिन इस कठिन माध्यम में उन्होंने बहुत कम प्रिंट पूरे किए। उनमें से ज्यादातर सूक्ष्म टोन्स में काले रंग के फीमेल न्यूड्स थे।

वह ४९ साल के थे जब उन्होंने अपने जीवनकाल की यात्रा की। उन्होंने सितंबर १९२६ में चेरबर्ग से निकलकर दुनिया भर में यात्रा की और संयुक्त राज्य अमेरिका से यात्रा करते हुए, नव निर्मित पनामा नहर को पार करके प्रशांत सागर के सुदूर पूर्व पहुँचे। फिर वापस यूरोप जाने के लिए सीलोन और मध्य पूर्व के मार्ग से रवाना हुए। न्यूयॉर्क पहुँचने पर उन्होंने लिखा, "जब हम सुबह धीरे-धीरे न्यूयॉर्क शहर के बंदरगाह के पास पहुँचे तब जहाज का ऑर्केस्ट्रा बज रहा था। जैसे जैसे हम करीब आते गए, कुछ ही दूरी पर हम चाँदनी धुंध में डूबते हुए गगनचुंबी इमारतों की रूपरेखा देख सकते थे। वह उगते हुए सूरज की टिमटिमाती पृष्ठभूमि पर उठकर खड़े होते हुए दिखाई पड़ रहे थे। जैसे ही हम विशाल बंदरगाह में प्रवेश कर रहे थे, मेरी रीढ़ में ऊपर से नीचे तक एक कंपकंपी उठ खड़ी हुई। बंदरगाह की पृष्ठभूमि पर इमारतों के आस-पास कारखानों से उठता धुआँ फैला हुआ था।"

मुझे यह काम थोड़ा - बहुत हॉपर की तरह लगता है। :)

अनुलेख: यहाँ न्यूयॉर्क के १० अप्रत्याशित चित्र हैं, उन्हें ज़रूर देखें!

यदि आप क्रिसमस उपहार की तलाश कर रहे हैं तो डेलीआर्ट शॉप पर जाकर हमारे पेपर कैलेंडर और नोटबुक को ख़रीदने के लिए यह अंतिम कॉल है। हम डीएचएल के साथ दुनिया भर में शिपिंग करते हैं। :)