वॉटर लिलीज़, ग्रे वेदर  by Claude Monet - 1907 - 100.2 x 73.2 से.मी. वॉटर लिलीज़, ग्रे वेदर  by Claude Monet - 1907 - 100.2 x 73.2 से.मी.

वॉटर लिलीज़, ग्रे वेदर 

कैनवास पर तेल • 100.2 x 73.2 से.मी.

  • Claude Monet - 14 November 1840 - 5 December 1926 Claude Monet

    1907

आज हम क्लॉड मोने का 186वाँ जन्मदिन मना रहे हैं! 14 नवंबर 1840 को जन्मे, मोने प्रभाववाद के संस्थापकों में से एक बने और उन्होंने अपना पूरा जीवन इस खोज में लगा दिया की प्रकाश, मौसम और वातावरण हमारे नज़रिए को किस प्रकार बदल कर रख सकते हैं। तो स्वाभाविक है, DailyArt पर आज मोने का होना। 

1907 में चित्रित, वॉटर लिलीज़, ग्रे वेदर  में, मोने गिवर्नी में स्थित अपने घर के उस जल-उद्यान में ले जाते हैं जो उन्होंने ख़ुद बनाया था। तब तक यह तालाब उनके लिए एक जुनून बन चुका था: उन्होंने एक बार याद करते हुए कहा था कि जब उन्हें यह अहसास हुआ की यह तालाब कितना अद्भुत था, उन्होंने अपना रंगों का पैलेट उठाया और उस पल के बाद उनके पास "शायद ही कोई दूसरा विषय" बचा था। परंतु यह मोने के अभिलाक्षणिक शांत, पेस्टल रंग जैसा नहीं हैं जैसी उम्मीद हम उनकी रचनाओं से करते हैं। यह चित्र 1907 के दुर्लभ 15 अधोलंब कुमुदिनी चित्रों के समूह का हिस्सा है। प्रतिबिंबित प्रकाश की एक किरण गहरे हरे और नीले रंगों के बीच से गुज़रती आती है, वहीं कुमुदिनी की पत्तियाँ तालाब की सतह और आकाश तथा आसपास की वनस्पतियों के प्रतिबिंब के बीच तैरती नज़र आती हैं। मोने भावपूर्वक स्ट्रोक, गाढ़े रंग और बदलते रंगों की परतों को इस प्रकार इस्तेमाल करते हैं कि, क्या पानी है, क्या प्रतिबिंब है और सतह के नीचे छुपा क्या है, यह बताना कठिन हो जाता है। क्षितिज, किनारों और लगभग हर पारंपरिक परिदृश्य के संदर्भों को हटाकर, मोने इस चित्र को आश्चर्य रूप से अमूर्त कला की ओर ले जाते हैं—इसी दौरान फ्रांस के किसी दूसरे कोने में पिकासो और मतिस्से अपनी ख़ुद के क्रांतिकारी प्रयोग कर रहे थे। 

पुनश्च - हमे मोने बेहद पसंद हैं—और स्वाभाविक है की हम उन्हें अपने बेहद सुंदर DailyArt 2027 कैलेंडर में शामिल करने से ख़ुद को रोक नहीं पाए। अगर आप आने वाले साल में थोड़ा मोने (और अन्य कई मास्टरपीस) को अपनी रोज़मर्रा जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आप जानते कि आप इन्हें कहाँ पा सकते हैं। और हाँ DailyArt शॉप पर हमारे मोने के प्रिंट्स को देखना ना भूलें। :)

पुनः पुनश्च - प्रसिद्ध वॉटर लिलीज़  के पीछे इस जगह के बारे में कुछ और जानना चाहते हैं? गिवर्नी में मोने के बगीचे पर एक नज़र डालें।