आज हम अपने विशेष महीने की शुरुआत द क्लार्क के साथ करते हैं, जिसका अर्थ है कि अगले चार रविवारों के लिए हम उनके संग्रह से उत्कृष्ट कृतियों को दिखाएंगे। उनका आनंद लें! :)
बाद के अपने कई चित्रों में, टर्नर ने मानव और तत्वों के बीच नाटकीय संघर्ष का दर्शाने के लिए जोरदार ब्रशस्ट्रोक और शिथिल परिभाषित रूपों का उपयोग किया है। यह काम एक अंग्रेजी बंदरगाह शहर में एक उग्र तूफान को दर्शाता है। आकाश में फूटने वाले फ्लेयर्स जहाज़ों को उथले (शोयल) जल के स्थान से अवगत कराते हैं। तट पर एकत्रित दर्शक समुद्र की ओर घूर रहे हैं जो शायद व्याकुलता से उम्मीद कर रहे हैं कि उनके प्रियजन तूफान से बच जाएंगे और सुरक्षित घर लौट आएंगे।
अनुलेख: टर्नर रंगों से मंत्रमुग्ध थे और उनकी कला अमूर्त रूप की वस्तुओं से विकसित हुई, यहाँ जानें क्यों और कैसे।
Joseph Mallord William Turner