फल और मेवे का स्थिर चित्रण by Robert Duncanson - १८४८ - ३०.४८ x ४०.६४  से.मी. फल और मेवे का स्थिर चित्रण by Robert Duncanson - १८४८ - ३०.४८ x ४०.६४  से.मी.

फल और मेवे का स्थिर चित्रण

ऑइल ऑन बोर्ड • ३०.४८ x ४०.६४ से.मी.
  • Robert Duncanson - 1821 - December 21, 1872 Robert Duncanson १८४८

जब हमारे कर्मचारियों में से एक, इला को यह पेंटिंग मिली तो मैंने सोचा कि यह क्रिसमस के समय के लिए एकदम सही होगा! स्व-शिक्षित अफ्रीकी अमेरिकी कलाकार रॉबर्ट सेल्डन डंकनसन को अपने जीवनकाल में अमेरिकी, कनाडाई और यूरोपीय दृश्यों के देहाती परिदृश्यों के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त थी। हाल ही में, कला इतिहासकारों ने स्थिर - चित्रों के एक छोटे समूह (जो एक दर्जन से कम ज्ञात हैं) पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है, जिन्हें डंकनसन ने १८४० के दशक के अंत में निर्मित किए थे। आज की पेंटिंग इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इस पेंटिंग में बिखरे हुए नट्स के छिलकों, खूबसूरती से चित्रित किए गए सेब की चिकनी सतहों और टेबलटॉप पिरामिड में जमाए गए फलों की शास्त्रीय रचना उल्लेखनीय हैं।

एक बार एक समालोचक ने डंकनसन के स्थिर - चित्रों के बारे में लिखा था कि, "डंकनसन द्वारा फल आदि के चित्र सुंदर हैं और उन्होंने सार्वभौमिक प्रशंसा प्राप्त की है जिसके वे हकदार हैं।"

अब डंकनसन को अक्सर अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल करने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी कलाकार के रूप में वर्णित किया जाता है। विदेशों में अपने परिदृश्य को प्रदर्शित करने पर वास्तव में उन्हें काफ़ी सफलता मिली।

अनुलेख: यहाँ स्थिर - चित्रण के पेंटिंग्स में शरद ऋतु के सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ हैं। भूख लगने के समय इसे न देखें! ;-)

आपका सप्ताहांत शांतिमय और सुखद हो! वैसे, हमारी दुकान से अपने लिए कलात्मक क्रिसमस उपहार खरीदने का यह अंतिम कॉल है। :)