दांते और वर्जिल by William-Adolphe Bouguereau - १८५० - २८१ x २२५ से.मी. दांते और वर्जिल by William-Adolphe Bouguereau - १८५० - २८१ x २२५ से.मी.

दांते और वर्जिल

ऑइल ऑन कॅनवास • २८१ x २२५ से.मी.
  • William-Adolphe Bouguereau - November 30, 1825 - August 19, 1905 William-Adolphe Bouguereau १८५०

कृपया इस पेंटिंग को देखें और मुझे बताएँ - कोई भी १९ वीं सदी की फ्रांसीसी कला से कैसे प्यार नहीं कर सकता? :D

इस पेंटिंग में दांते की डिवाइन कॉमेडी के एक दृश्य को दिखाया गया है, जिसमें दांते और उसके गाइड वर्जिल द्वारा किये गए नर्क की यात्रा का वर्णन किया गया है। इस दृश्य में लेखक और उनके मार्गदर्शक दो शापित आत्माओं को देख रहे हैं जो शाश्वत युद्ध में उलझे हुए हैं। उन आत्माओं में से एक कैपोचियो नामक कीमियागर और विधर्मी है। उसे चालबाज़ गियानी स्चिची गर्दन पर काट रहा है, जिसने धोखाधड़ी से दूसरे आदमी की विरासत का दावा किया था।

१८५० के दशक में दांते रोमैंटिक्स के बीच बहुत लोकप्रिय थे। समालोचक और कवि थियोफाइल गौटियर ने इस चित्र की बहुत प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि "गियानी स्चिची अपने प्रतिद्वंद्वी कैपोचियो पर अजीब रोष के साथ चढ़ाई कर रहा है। महाशय बुग्वेरौ ने मांसपेशियों, नसों और दांतों के चित्रण से दो लड़ाकों के बीच के संघर्ष को शानदार तरीके से दिखाया है। इस कॅनवास में कड़वाहट और ताकत है। ख़ासकर ताकत, जो एक दुर्लभ गुण है!"

इस पेंटिंग में सब कुछ टेरिबिलिटा  और हॉरर की भावना को उजागर करता है। एक ऐसा विषय जिसके पास बुग्वेरौ फिर कभी नहीं लौटे।

आपका शनिवार शुभ हो! ;) यदि आपके पास अब भी २०२१ के लिए कैलेंडर नहीं हैं और डेलीआर्ट से कुछ खरीदना चाहेंगे तो कृपया हमारी दुकान पर जाएँ!

अनुलेख: कला इतिहास के श्रेष्ठ नग्न पुरुषों को आप यहाँ देख सकते हैं! <3