यारो मामौट का पोर्ट्रेट (मुहम्मद यारो) by Charles Willson Peale - १८१९ - ६१ × ५०.८ से.मी. यारो मामौट का पोर्ट्रेट (मुहम्मद यारो) by Charles Willson Peale - १८१९ - ६१ × ५०.८ से.मी.

यारो मामौट का पोर्ट्रेट (मुहम्मद यारो)

ऑइल ऑन कॅनवास • ६१ × ५०.८ से.मी.
  • Charles Willson Peale - April 15, 1741 - February 22, 1827 Charles Willson Peale १८१९

यारो मामौट एक अफ्रीकी अमेरिकी मुस्लिम थे जिन्होंने गुलामी से अपनी आजादी हासिल की थी। १८१९ में जब चार्ल्स विल्सन पील ने अपने फिलाडेल्फिया संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए इस चित्र को चित्रित किया था, तब यारो प्रतिष्ठित रूप से  १४० साल के थे। यद्यपि पील को पता चल गया था की यह एक चूक थी। फिर भी तिरासी वर्षीय यारो (१७३६ - १८२३ ई.) की कहानी उल्लेखनीय थी, जो पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी के मूल निवासी थे और अरबी में साक्षर थे। पील ने कहा था, यारो "बैंक के स्टॉक में अपनी स्थिति से संतुष्ट थे और [वह] खुदके घर में रहते हैं।"

यह पेंटिंग प्रारंभिक अमेरिका में जातीय और धार्मिक विविधता का दुर्लभ चित्रण है और पील के उत्तरार्ध की प्राकृतिक शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह चित्र कलाकार और उनके विषय के बीच प्रत्यक्ष और सहानुभूति पूर्ण भेंट एवं चहरे और उम्र के विवरण का कुशल प्रतिपादन है। यारो की बुनी हुई टोपी एक कुफ़ी का सुझाव देती है, जो पारंपरिक रूप से अफ्रीकी मुस्लिम पुरुषों द्वारा उनके धर्म या अफ्रीकी पहचान का दावा करने के लिए पहनी जाती है। लेकिन पील ने कुफ़ी के पीले पट्टे को अपने हास्य और ज्ञान के साथ यारो की स्थिर टकटकी को कलात्मक रूप से उजागर करने का काम किया है।

सतत्तर साल की उम्र में जब उन्होंने यह चित्र बनाया था, तब पील उन व्यक्तिगत लक्षणों को रिकॉर्ड कर रहे थे जो उनके हिसाब से लंबे जीवन के लिए सहायक थे। अपने लेखन और संग्रहालय के प्रदर्शनों में पील ने अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने के लिए विवेकपूर्ण निर्णय लेने का जश्न मनाया था। साथ ही उन्होंने यारो की दृढ़ता को उनके कठिन जीवन में संसाधनशील, मेहनती, संयम रखने और मायूस न होने के मॉडल के रूप में माना था।

इस पेंटिंग के साथ हम ब्लैक हिस्ट्री मंथ का उत्सव जारी रखते हैं। ऐप में हम जितने ब्लैक कलाकारों को दिखाना चाहते हैं, कॉपीराइट की वजह से हमारे लिए उतने लोगों को प्रस्तुत करना मुश्किल है (हालाँकि हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करते हैं!) इसलिए कृपया हमारी डेली आर्ट पत्रिका को ज़रूर देखें। :)

हमारी दुकान में आपको २०२१ के हमारे डेलीआर्ट पेपर कैलेंडर ४०% छूट पर मिलेंगे। अगर अपने अब तक नहीं ख़रीदे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है!

अनुलेख: यहाँ एक ब्लैक महिला लोक कलाकार हैरियट पॉवर्स की कहानी है, जिन्होंने अपनी महिमा को फिर से हासिल किया है! <३