रानी के चेहरे का एक टुकड़ा by Unknown Artist - १३५३ - १३३६ ई.पू. - १३ x १२.५ x १२.५ से.मी. रानी के चेहरे का एक टुकड़ा by Unknown Artist - १३५३ - १३३६ ई.पू. - १३ x १२.५ x १२.५ से.मी.

रानी के चेहरे का एक टुकड़ा

पीला सूर्यकांत मणि • १३ x १२.५ x १२.५ से.मी.

  • Unknown Artist Unknown Artist

    १३५३ - १३३६ ई.पू.

यह आकर्षक टुकड़ा विभिन्न सामग्रियों से बनी मूर्ति से लिया गया है। इस टुकड़े के पिछले हिस्से में चूल के अवशेष देखे जा सकते जिसे मूर्ति के शरीर से निकलने वाले टेनन पर लगाया जाता था। यह सफ़ेद परिधान का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिस्र के अलाबस्टर से बना हो सकता है। दो साफ़ों में यह सर बैठ सकता है: खट साफ़ा या न्युबियन विग।

यहाँ दर्शाई गई शाही महिला की पहचान निश्चितता से नहीं की जा सकती है। यह कल्पना करना मुश्किल है कि पहले से ही वृद्ध रानी तीये, जो अखेनातेन की माँ और अमरना में एक बुद्धिमान महिला के रूप में बेहद सम्मानित थीं, उन्हें ऐसे कामुक चरित्र की सुंदरी के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, रानी नेफ़र्टिटी और किआ, दोनों संभावित विषय हो सकते हैं।

सुंदर है, नहीं?

अनुलेख: नेफ़र्टिटी के प्रसिद्ध प्रतिमा ने कला इतिहासकारों को हमेशा से ही आकर्षित किया है। क्या यह एक प्राचीन कृति है या एक प्रतिभाशाली छलावा है? अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें।