फुकुसा (गिफ्ट कवर) by Unknown Artist - १८४०-१८७० - ८४ x ६७ सेमी फुकुसा (गिफ्ट कवर) by Unknown Artist - १८४०-१८७० - ८४ x ६७ सेमी

फुकुसा (गिफ्ट कवर)

रेशम और धातु के धागे में कढ़ाई के साथ साटन रेशम • ८४ x ६७ सेमी
  • Unknown Artist Unknown Artist १८४०-१८७०

इस टेक्सटाइल कवर को फुकुसा कहा जाता है। परंपरागत रूप से जापान में, उपहारों को एक ट्रे पर एक बॉक्स में रखा जाता था, जिसके ऊपर एक फुकुसा लपेटा जाता था। अवसर के लिए उपयुक्त फुकुसा का चुनाव उपहार देने की रस्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। सजावट की समृद्धि दाता की संपत्ति का संकेत थी, और डिजाइन की गुणवत्ता उसके स्वाद और संवेदनशीलता का प्रमाण थी। इस साटन फुकुसा को रेशम और धातु के धागों से कशीदाकारी की गई है जिस पर सारस की छवि बनी हुई है। ये पक्षी दीर्घायु के प्रतीक हैं, क्योंकि माना जाता है कि वे १००० साल तक जीवित रहते हैं।

पी.इस. लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट संग्रहालय से इन खूबसूरत किमोनो को भी देखें जहां यह फुकुसा संग्रहीत है।

पी.पी.इस. खैर, आज हम बिना किसी कारण के उपहार कवर प्रस्तुत करते हैं! यदि आप अंतिम मिनट के उपहारों की तलाश कर रहे हैं, तो सही प्रेरणा के लिए हमारी डेलीआर्ट शॉप देखें!

प्रिय डेलीआर्ट उपयोगकर्ता! हम ऐसे अनुवादकों की तलाश कर रहे हैं जो स्वेच्छा से हमारे डेलीआर्ट्स को सर्बियाई और स्वीडिश में अनुवाद करने में मदद करना चाहते हैं। यदि आप रुचि रखते हैं, तो कृपया इस फ़ॉर्म को भरें :)