गेहूं के खेत के साथ फसल काटने वाला, औवर्स by विन्सेंट वैन गो - 1890 - 73.6 x 93 cm गेहूं के खेत के साथ फसल काटने वाला, औवर्स by विन्सेंट वैन गो - 1890 - 73.6 x 93 cm

गेहूं के खेत के साथ फसल काटने वाला, औवर्स

तेल के रंगों से केन्वस पर बना चित्र • 73.6 x 93 cm
  • विन्सेंट वैन गो - ३० मार्च १८५३ - २९ जुलाई १८९० विन्सेंट वैन गो 1890

विन्सेंट वैन गोह पेरिस के उत्तर में एक शहर औवर्स-सुर-ओइस, जहां उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दो महीने गुजारे, के ऊपर फैले गेहूं के विशाल खेतों से मोहित हो गए थे। उन्होंने इन खेतों के कई दृश्यों को चित्रित किया, जिसमें यह परिदृश्य शामिल है जिसमे फसल काटने वाले सुनहरा अनाज काट रहा है जबकि रखी हुई फसल किसी गांव और दूर के नीले पहाड़ों की ओर कम होती दिखाई दे रही है। वैन गोह के लिए, फसल काटने वाला कभी-कभी अंतिम फसल का एक बाइबिल रूपक था जब मानव जाति को पके गेहूं की तरह काटा जाएगा। "लेकिन," उन्होंने 1889 में अपने भाई थियो को लिखा, "इस मौत में कुछ भी दुखद नहीं है, यह दिन के उजाले में अपने रास्ते पर चलती जाती है और साथ ही सूरज की शुद्ध सोने सी रोशनी सब कुछ भर देती है...यह मृत्यु की एक छवि है जैसा कि प्रकृति की महान पुस्तक इसके बारे में बोलती है।"

इन रंगों को देखिए! वे बहुत मन मोहक हैं!

अंतिम टिप्पणी: वैन गोह एक सच्चे प्रकृति प्रेमी थे। उनकी कई अद्भुत कलाकृतियों में आप इसे देख सकते हैं।

यहाँ आप इसके बारे में और ज़्यादा पढ़ सकते हैं।

ध्यान दें : प्रिय DailyArt  उपयोगकर्ता, १0 मई को, हम एक बिल्कुल नया और चमकदार DailyArt ऐप जारी करेंगे! यह नया संस्करण एक बड़ा बदलाव लाएगा, सदस्यता मॉडल। इसका अर्थ है कि यदि आप १0 मई के बाद ऐप का प्रीमियम संस्करण खरीदते हैं, तो आपको प्रीमियम के लिए मासिक या वार्षिक शुल्क का भुगतान करना होगा। इसलिए, यदि आपको नीचे "अपग्रेड टू प्रो" बटन दिखाई देता है, तो कृपया इसे एक बार के शुल्क के साथ अभी खरीदें और हमेशा के लिए प्रीमियम का आनंद लें! (यदि आपको बटन नहीं दिख रहा, तो इसका मतलब है कि आप पहले से ही प्रीमियम हैं।) :)