बिलकिंग द टोल by Cornelius Krieghoff - 1860 बिलकिंग द टोल by Cornelius Krieghoff - 1860

बिलकिंग द टोल

कैनवास पर तैलिये •
  • Cornelius Krieghoff - June 19, 1815 - April 8, 1872 Cornelius Krieghoff 1860

कॉर्नेलियस क्रिघॉफ पैदा तो एम्स्टर्डम में हुए लेकिन उनका पूरा बचपन डसेलडोर्फ में  गुज़रा जहाँ उन्होंने पेंट करना सीखा। इन्हे कायदे से कैनेडियन कलाकार माना जाता है क्यूंकि उनके बहुप्रज चित्रकला तभी बने थे जब वे कैनेडा में थे। वे कैनेडा के आर्ट सीन के पहले लोकप्रिय कलाकार थे। क्रिघॉफ ने काफी तस्वीरें एवं स्थल-दृश्य बनाए जो पहले देशों का, उनके निवासियों (पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेशिक) का और स्थानीय लोगों का चित्रण करते हैं। क्यूबेक शहर में क्रिघॉफ को  तैयार बाज़ार मिला जहाँ वे अपनी रचना-पद्धति अंग्रेजी उच्च वर्ग, व्यापारियों, बैंकरों, एवं  गैरीसन अधिकारियों को बेच सके। 

निवासी ठण्ड के मौसम में, नदियों के जम जाने पर बेपहियों की गाड़ियों का और  निजी टोल रोड्स का इस्तमाल करते थे। इन्ही कीमती टोल रोड्स का सार्वभौमिक रूप से घृणा की जाती थी। विनिपेग आर्ट गैलरी में प्रस्तुत बिलकिंग द टोल  में हम क्रिघॉफ के अधिकांश सफल छवियों को देख सकते हैं जिन्हे वे दोबारा कई जगह उपयोग में लेते हैं। 

इस चित्र में हम देख सकते हैं की कैसे एक असमर्थ टोल रक्षाकर्मी , उसका छोटा बेटा और उनका छोटा काला कुत्ता एक निवासियों से भरे स्लैंग के पीछे दौड़ रहे हैं जिसने बिना टोल का भुगतान किए टोल बूथ को पार कर लिया है। स्लैंग का चालक घोड़े को स्फूर्ति से दौड़ा रहा है, वहीँ बीच में बैठा निवासी उद्धत होकर अपने नाक पर अंगूठा रखे है और स्लैंग के पीछे बैठा निवासी अपने दाए हाथ में शराब की बोतल लेकर अपनी जीत का संकेत दे रहा है। 

-नॉर्मन क्लार्क

अच्छा है की ठण्ड का मौसम बस खत्म हो ही गया है। आप सब का हफ्ता शुभ रहे। :)

P.S. पर अगर आपका बर्फ से मन न भरा हो तो इन जापानी वुडब्लॉक प्रिंट्स (Ukiyo-e) को देखना न भूलें  जिसमे ठण्ड को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।