चाँदनी समुद्री दृश्य, ग्लोसेस्टर बंदरगाह by Mary Blood Mellen - c. 1870s. - 31.1 x 43.8 cm चाँदनी समुद्री दृश्य, ग्लोसेस्टर बंदरगाह by Mary Blood Mellen - c. 1870s. - 31.1 x 43.8 cm

चाँदनी समुद्री दृश्य, ग्लोसेस्टर बंदरगाह

तेल के रंगों से केन्वस पर बना चित्र • 31.1 x 43.8 cm
  • Mary Blood Mellen - 13 May 1819 - 11 February 1886 Mary Blood Mellen c. 1870s.

मैरी ब्लड मेलन १९वीं शताब्दी के न्यू इंग्लैंड में हडसन रिवर स्कूल ऑफ आर्टिस्ट्स से जुड़ी एक अमेरिकी चित्रकार थीं। उनके द्वारा बनाए चित्रों में अक्सर परिदृश्य और समुद्री चित्र शामिल होते थे।

आज का चित्र १८७० के दशक में कलाकार द्वारा निर्मित चांदनी समुद्री दृश्यों की श्रृंखला में से एक है। मेलन के अधिकतर चांदनी भरी चित्र ग्लोसेस्टर बंदरगाह के दृश्य हैं, जिनमे दस पाउंड द्वीप दूर बाईं ओर दिखाई देता है।

आज का चित्र भी मेलन के दूसरे चित्रों की तरह उस समय के रचनात्मक स्वरूप का पालन करता है: ग्लॉसेस्टर तटरेखा बनाने वाली अनाकार चट्टानों को और किनारे पर फसे एक समुद्री जहाज़ को परिवेशी प्रकाश मे दिखाया गया है।