यंग गर्ल रीडिंग by Jean-Honoré Fragonard - सी. 1769 - 81.1 x 64.8 सेमी यंग गर्ल रीडिंग by Jean-Honoré Fragonard - सी. 1769 - 81.1 x 64.8 सेमी

यंग गर्ल रीडिंग

तेल के रंगों से केनवस पर बना चित्र • 81.1 x 64.8 सेमी
  • Jean-Honoré Fragonard - April 4, 1732 - August 22, 1806 Jean-Honoré Fragonard सी. 1769

1769 के आसपास, फ्रांसीसी रोकोको मास्टर पेंटर ज्यों-ओनोरे फ्रागोनार ने वह कृतियों बनाईं, जिन्हें अब उनके "ख्वाबी रूपचित्र" कहा जाता है। इन उल्लास से भरे चित्रों में लोग अलंकृत पोशाकें पहने हैं, चित्रों के रंग उज्जवल और सजीव हैं, जिन्हें बहुत स्वछंद व प्रवाहपूर्ण स्ट्रोक्स से पेंट किया गया है। यह कृतियां उनकी सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा कृतियों में से हैं, लेकिन इन्हें काफी रहस्यमयता भी घेरे हैं। काफी चर्चा चलती रहती है कि उन्होंने इन चित्रों को क्यों बनाया? क्या यह वास्तविक लोग दिखाये गये हैं, या फिर नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। यह कहा जाता है कि वह हर चित्र को, केवल एक ही घंटे में पूरा बना लेते थे।

यंग गर्ल रीडिंग (किताब पढ़ रही युवती) फ्रागोनार की ख्वाबी रूपचित्रों में से एक है। इस कृति में उनकी चित्रकारी-तकनीकी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी इसमें चित्रित युवती है। उन्होंने त्वरित ब्रश-स्ट्रोक्स का प्रयोग कर के युवती के चेहरे को यूं दिखाया है, मानो लजा कर उसके गाल गुलाबी हो रहे हैं। उसकी पोशाक, रिबन और गद्दी, सभी सुस्पष्ट और सहज रंगों की रेखाओं में बनें हैं, जो मिश्रित नहीं होते हैं। पोशाक के ऊपरी हिस्से, गर्दन के इर्द-गिर्द जालीदार किनारी (लेस) बनाने के लिए, फ्रागोनार ने गीले रंग में पेंटब्रश की पिछली नोक का प्रयोग करके रेखाएं बनाईं। इस पेंटिंग के मूल रूप में, युवती का रुख़ हमारी ओर था, वह हमे देख रही थी। लेकिन फ्रागोनार ने फिर इसे बदल दिया और उसे पढ़ने में तल्लीन चित्रित किया।

पी. एस. क्या आप पढ़ना पसंद करते हैं? देखिए कैसे पढ़ना (और किताबें) इन 6 लाजवाब पेंटिंग्स में चित्रित की गई हैं। यदि आप फ्रागोनार एवं अन्य रोकोको कलाकारों की और अधिक खूबसूरत कृतियां देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए लेख को देखें!

पी.पी.एस. डेलीआर्ट शॉप में इस समय सबसे बड़ी सेल अभी भी जारी है (सब कुछ -40% तक छूट पर है)। चीज़ें तेज़ी से बिक रही हैं, इसलिए शीघ्र ही अपनी मनपसंद कलात्मक वस्तुएं स्टॉक-अप कीजिये!