स्टिल लाइफ विद फ्रूट by Jan van Os - 1769 - 69.9 x 57.8 सेमी स्टिल लाइफ विद फ्रूट by Jan van Os - 1769 - 69.9 x 57.8 सेमी

स्टिल लाइफ विद फ्रूट

तेल के रंगों से केनवस पर बना चित्र • 69.9 x 57.8 सेमी

  • Jan van Os - February 23, 1744 - February 7, 1808 Jan van Os

    1769

डच शैली में फूलों और फलों को चित्रित करने का, यह कृति, एक बेहतरीन उदाहरण है। यान वान ओस एक चित्रकार थे, और प्रसिद्ध वान ओस कलाकार परिवार के प्रमुख भी थे। कलाकार पीटर वान ओस, मारिया मारगरीता वान ओस  और हेयोरहिउस याकोबस योहानस वान ओस के वह पिता थे; और पेंटर पीटर फ्रेद्रिक वान ओस उनके पोते थे।

यान वान ओस को अपने पूर्वगामी प्रसिद्ध चित्रकारों से प्रेरणा मिली। इनमें यान ब्रूघल द एल्डर, एम्ब्रोसियस बोसखार्ट और यान वान हाओसम जैसे कलाकारों के नाम हैं। इस पेंटिंग में छोटी-छोटी बारीकियां बहुत विस्तार से चित्रित की गई हैं, हमें कीड़े, घोंघे और पानी की बूंदें बहुत स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। इस चित्र के फूल और फल वास्तव में कभी भी प्रकृति में एक साथ नहीं पाये जाते। अन्य ऋतुओं में जलरंगों से बनाए इन फल व फूलों के विभिन्न चित्रों के अध्ययन एवं सम्मिश्रण से, वान ओस ने इस मंजुल दृश्य को चित्रित किया है।

कितना सुन्दर और प्यारा है, है ना ? आपका गुरुवार शुभ व मंगलमय हो!

पी.एस. हमारे फूड एंड ड्रिंक्स पोस्टकार्ड सेट में आपको मारिया मारगरीता वान ओस की कला मिलेगी :) डेलीआर्ट शॉप में इस समय सबसे बड़ी सेल अभी भी जारी है (सब कुछ -40% तक छूट पर है)। चीज़ें तेज़ी से बिक रही हैं, इसलिए शीघ्र ही अपनी मनपसंद कलात्मक वस्तुएं स्टॉक-अप कीजिये!

पी.पी.एस. यह हो सकता है आप सोचते हों, कि 16वीं और 17वीं शताब्दी की यह सभी उम्दा डच स्थिर-जीवन (स्टिल लाइफ) पेंटिंग्स, मात्र फल, तरकारी, खोपड़ियों इत्यादि के आकस्मिक, सांयोगिक संग्रह थे। परंतु, इन सब वस्तुओं में कुछ-न-कुछ अर्थ छुपें हैं, यह वस्तुऐं उनका प्रतीक हैं! यहां स्थिर-जीवन प्रतीकों की छोटी सी मार्गदर्शिका प्रस्तुत कर रहे हैं !