असाधारण और कई मान्यों में रहस्यमय, डेविड रॉयकार्ट II द्वारा चित्रित यह कृति, फ्लेमिश स्टिल-लाइफ यानी स्थिर जीवन चित्रकारों की, पहली पीढ़ी के बेहतरीन हुनर को दर्शाता है। वस्तुओं का साफ़ वर्णन, रंगों का नियंत्रित इस्तेमाल और पूरी तरह से एक संतुलित रचना इस चित्र को ओसियास बर्ट, जॉर्ज फ़्लेगल, और क्लारा पीटर्स जैसे वरिष्ठ कलाकारों की परंपरा में सटीक बैठता है, जिन्होंने एंटवर्प एवं अन्य जगहों में स्टिल-लाइफ चित्रों की दृश्य भाषा को आकार दिया। एक ऑंटबेट यानी "नाश्ते" के रूप में बनाया गया यह चित्र, व्यंजन और कीमती वस्तुओं को एक सहज ढंग से सजा कर पेश करता है, जिसके पीछे एक धार्मिक अर्थ महसूस होता है। एक क्रॉस के आकार में सजी मिठाइयाँ, ब्रेड और वाइन के साथ यूकारिस्ट यानी परम प्रसाद की याद दिलाती है। साथ ही पानी और वाइन का जिक्र काना में हुए चमत्कार की ओर इशारा करते हैं। ऐसी छोटे आकर के एवं बारीक चित्र खास तौर पर ऐसे संग्राहकों के लिए बनाई जाति थीं जो इनके भीतर छिपे प्रतीकों को समझ सकें। इन्हें आम तौर पर घरों के उन कमरों में सजाया जाता था जहाँ तस्वीर, अनोखी वस्तुएं और बारीक कारीगरी वाली कलाकृतियाँ सजाई जाति थीं।
रॉयकार्ट II के द्वारा चित्रित कृतियों का कम पाया जाना उनके पिता, डेविड रॉयकार्ट I और उनके पुत्र डेविड रॉयकार्ट III के नामों को लेकर गड़बड़ी एवं भ्रम के कारण होता है। 20वी सदी के आख़िर में जाकर उनके कामों को सही ढंग से पहचाना गया और उसका श्रेय दिया गया, जिसके कारण फ्लेमिश स्टिल-लाइफ के शुरुआती दौर में उनके योगदान को सही ढंग से समझा जा सका।
पुनश्च - क्या इस शानदार व्यंजन ने आपको भी लुभा दिया? फिर अपनी रुचि हमारे फूड & ड्रिंक्स 50 पोस्टकार्ड सेट के ज़रिए मिटाइए, यह स्टिल-लाइफ और खाने से जुड़े कलाकृतियों का शानदार संग्रहण है।
पुनः पुनश्च - क्या आप कला में और भी मीठापन ढूँड रहे हैं? इस शानदार मिठाई के सीन का लुत्फ़ उठाइए!
David Rijckaert II