केश और पंख by Ramon Casas - 1899 - 66 x 91 से.मी. केश और पंख by Ramon Casas - 1899 - 66 x 91 से.मी.

केश और पंख

लिटोग्राफ़ • 66 x 91 से.मी.

  • Ramon Casas - January 4, 1866 - February 29, 1932 Ramon Casas

    1899

आइए इस नए साल की शुरुआत प्रसिद्ध कलाकार, मानचित्रकार और आधुनिकतावादी पोस्टर डिज़ाइनर रोमन कसास के पोस्टर पैल एंड प्लोमा (केश और पंख) से करते हैं।

पोस्टर पर चित्रित चिंता मुक्त युवा महिला, कसास के संग्रह में सबसे प्रतिष्ठित और मशहूर कार्यों में से एक है। इस चित्र की संपन्नता इस महिला के निश्चिंत और आलसी ढंग में छिपा है। कसास ने अपने अन्य कई चित्रों में इस रचना के ऐसे तत्वों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह चित्र पैल एंड प्लोमा के लिए, विज्ञापन के तौर पे बनाया था, जो एक कलात्मक और साहित्य पत्रिका थी, यह पत्रिका स्वयं उन्होंने अपने करीबी मित्र मिकेल उतरीलो के साथ मिलकर 1899 और 1903 के बीच प्रकाशित की थी। इस चित्र का शीर्षक उन दोनों के सहयोग को दर्शाता है, जिसमे कसास चित्र बनाते थे ("केश" जो एक पेंटब्रश की छवि में है) और उतरीलो पोस्टर पर लिखे शब्द ("पंख" जो एक कलम की छवि में है)। 

पोस्टर के बीचों-बीच, एक मध्यमवर्गीय युवा महिला अपना सिर तकियों के बीच लिए, शानदार कपड़े पहने सोफे पर आराम करती नज़र आती है। उसकी शांतिपूर्वक नज़रें, दाहिने हाथ में पकड़े पन्नों के ऊपर हैं, जो लगभग ख़ाली दिखाई पड़ते हैं लेकिन यह साफ़ है कि वह पैल एंड प्लोमा की ओर इशारा कर रहे हैं। उसका ढंग आत्मीयता और निजता का एहसास देता है, जहाँ वह सब कुछ भुला के और बिना किसी आगन्तुक की मौजूदगी में, बस उन पन्नो पर ध्यान देती है। जहाँ उसका दाहिना हाथ, हवा में पत्रिका पकड़े है, वही उसका बायां हाथ सोफ़े के पास लटकता हुआ नज़र आता है, जिसमे एक पेंटब्रश और एक कलम है। यह तत्व चित्र के शीर्षक, पैल एंड प्लोमा को एक प्रत्यक्ष संदर्भ है। पत्रिका का शीर्षक पोस्टर के उप्परी भाग में बाईं ओर देखने को मिलता है, साथ ही निचले भाग में दाईं ओर दाम और आवृत्ति की सूचना है, जो इस बात को साफ़ दर्शाती है की यह चित्र कसास द्वारा ही बनाया गया है। वह महिला सांस्कृतिक विश्राम का प्रतीक है— उनके पत्रिका की एक शांत और भव्य पाठक। 

यह पोस्टर भेंट के तौर पर पैल एंड प्लोमा के ग्राहकों को दिया गया था और देखते ही देखते हिट हो गया। इस पत्रिका में, उतरीलो ने इस युवा को आधुनिक समय की मिनर्वा बताया, जो बुद्धिमत्ता और कला की रोमन देवी मानी जाति हैं, "जिनके हत्थियार कला का ब्रश और तर्क का कलम है [. . .] अतीत से उनके पास जो सबसे अमूल्य चीज़ बची है वह है उनका हैलमेट, जो उनके बालों से बना है और जिसपर एक आकर्षक राजचिह्न है।" यह साहित्यिक संदर्भ, पोस्टर के अवसाद से बौद्धिक सुंदरता तक बदलते स्वरों को रेखांकित करता है। 

हमे आशा है की आपका 2026 खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और प्यार से भरा हो! आज के दिन आप आराम कीजिए, खासकर अगर आपने कल रात खूब जश्न मनाया हो। :)

- DailyArt टीम 

पुनश्च - अगर आप इस नए साल में कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो हम आपको प्रोत्साहित करते हैं हमारे ऑनलाइन कोर्स हॉउ टू लुक ऐट आर्ट में जरूर भाग लें। यह कोर्स छोटा है और मुफ्त भी! :)

पुनः पुनश्च - रोमन कसास की कैटलन कला को और अच्छे से समझें!