अक्रॉस दी एवेन्यू इन सनलाइट, जून 1918 by Frederick Childe Hassam - 1918 - 66 x 91.4 से.मी. अक्रॉस दी एवेन्यू इन सनलाइट, जून 1918 by Frederick Childe Hassam - 1918 - 66 x 91.4 से.मी.

अक्रॉस दी एवेन्यू इन सनलाइट, जून 1918

कैनवास पर तेल • 66 x 91.4 से.मी.

  • Frederick Childe Hassam - October 17, 1859 - August 27, 1935 Frederick Childe Hassam

    1918

चाइल्ड हस्साम एक प्रमुख अमेरिकी प्रभाववाद कलाकार थे, जो आधुनिक न्यू यॉर्क की सड़कों को प्रकाश, रंग, और गति के प्रभाववादी दृश्यों में परिवर्तित करने के लिए जाने जाते थे। पहले विश्व युद्ध के दौरान, 1916 और 1919 के बीच उन्होंने झंडों के चित्रों की एक श्रृंखला बनाई, जो मई 1916 में आयोजित फिफ्थ एवेन्यू पर निकले विशाल प्रिपेयर्डनेस परेड से प्रेरित थी। जैसे-जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका इस संघर्ष के करीब आता गया और अंततः 1917 में युद्ध में शामिल हुआ, न्यू यॉर्क की सड़को पर अमेरिकी झंडे—और बाद में ब्रिटिश और फ़्रांसीसी सहियोगियों के झंडे—तेज़ी से दिखाई देने लगे। 

अक्रॉस दी एवेन्यू इन सनलाइट  में, हस्साम संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस के झंडों को चित्र के केंद्र में रखते हैं, जो युद्धकालीन गठबंधन और अंतराष्ट्रीय सहयोग के प्रतीकों के रूप में फिफ्थ एवेन्यू के ऊपर लहराता नज़र आता है। पीछे नोएडलर गैलरी की सुंदर इमारत खड़ी नज़र आती है जो उस समय में न्यू यॉर्क के प्रमुख कला विक्रेताओं में से एक थी। इसके बावजूद हस्साम की रुचि केवल देशभक्ति के प्रतीकों तक सीमित नहीं थी। जिन फ़्रांसीसी प्रभाववादियों की हस्साम प्रशंसा करते थे, उन्ही की तरह वह भी प्रकाश के एक साधारण शहरी दृश्य को परिवर्तित करने की क्षमता से मंत्रमुग्ध थे। सक्रिय और खण्डित ब्रशस्ट्रोक का इस्तेमाल कर वह उन झंडों को हवा में लहराते दिखा पाए, वहीं सूरज की किरणे पत्थर की इमारत पर गिरती गहरे नीले और बैंगनी रंग की परछाई और सुनहरे रंग को दर्शाती है। झंडों से सजी सड़कों में हस्साम की रुचि पहली बार 1880 दशक में फ्रांस में रहते समय हुई जब उन्होंने बैस्टिल डे के लिए सजा हुआ पेरिस देखा, और बाद की न्यू यॉर्क चित्रों में मोने और पिसारो द्वारा खोजी गई इस तकनीक को उन्होंने आगे बढ़ाया। एक समकालीन आलोचक ने इस संबंध को बड़ी सटीकता से व्यक्त करते हुए कहा की हस्साम ने झंडे के लिए वह किया "जो मोने ने भूसे के ढेर के लिए किया था।"

पुनश्च - साल भर सुंदर कला कृतियों से घिरे रहें। हमारा DailyArt 2027 साप्ताहिक प्लैनर प्रेरक रचनाओं से भरा है, जो रोज़मर्रा जीवन की वस्तुओं को ऐसी चीज़ में बदल देता है, जिसे हर दिन देखना आपको अच्छा लगेगा। इसे देखना ना भूलें!

पुनः पुनश्च - क्या आप कला से जुड़ी कहानियाँ पढ़ने में रुचि रखते हैं? DailyArt मैगज़ीन न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें और सीधे अपने इनबॉक्स में इन्हें पाएँ!