आज गुड फ्राइडे है, जो ईसाई धर्म में ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने और कैल्वरी में उनकी मृत्यु की याद में मनाया जाता है। यह पवित्र सप्ताह के ईस्टर संडे से पहले के शुक्रवार को मनाया जाता है और यह चिंतन, प्रार्थना और उपवास का एक पवित्र दिन है, जो मानवता के पापों के लिए ईसा मसीह के बलिदान को दर्शाता है।
कुछ युगों में, क्रूसारोपण पश्चिमी कला इतिहास में एक केंद्रीय विषय रहा है। आज, हम फ्रा एंजेलिको द्वारा एक शानदार काम पेश करते हैं। वह प्रारंभिक पुनर्जागरण के युग के एक डोमिनिकन भिक्षु और इतालवी चित्रकार थे, जिन्हें जियोर्जियो वासारी ने अपने कलाकारों के जीवन में "एक दुर्लभ और परिपूर्ण प्रतिभा" के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा मुख्य रूप से फ्लोरेंस में अपने आश्रम, सैन मार्को, के लिए बनाए गए शानदार भित्तिचित्रों की श्रृंखला से प्राप्त करी, फिर रोम और अन्य शहरों में काम किया। उनके सभी ज्ञात कार्य धार्मिक विषयों पर हैं।
उनका यह प्रारंभिक कार्य, संभवतः निजी भक्ति के लिए बनाया गया था, जो मसीह क्रूसारोपण के नाटकीय रूप की वृद्धि करता है । अग्रभूमि में, मरियम शोक में गिर जाती है, उनको घेरे हुए मैरी मैग्डलीन और मैरी ऑफ़ क्लोपस शोक में हैं। उनके पीछे, रोमन सैनिक और उनके घोड़े क्रॉस के चारों ओर पहरा दे रहे हैं, कुछ मसीह को देख रहे हैं जबकि अन्य एक दूसरे की ओर देख रहे हैं। यह अभिनव गोलाकार रचना फ्लोरेंस के बैपटिस्टी के लिए लोरेंजो गिबर्टी के कांस्य दरवाजों से प्रेरणा लेती है। स्थानिक गहराई और भाववाहक मानवीय अभिव्यक्ति पर जोर देते हुए, यह पेंटिंग फ्रा एंजेलिको की विशिष्ट शैली का पूर्वाभास कराती है।
पी.एस. ईसाई धर्म में, गुड फ्राइडे मसीह के पुनस्र्ज्जीवन की सप्ताह भर की तैयारी का हिस्सा है। ईस्टर के ईसाई त्योहार को मनाने के लिए, यहाँ चित्रों में पवित्र सप्ताह की कहानी बताई गई है।