व्हीटफील्ड (गेहूं का खेत) by विन्सेंट वैन गो - 1888 - 61 x 50 cm व्हीटफील्ड (गेहूं का खेत) by विन्सेंट वैन गो - 1888 - 61 x 50 cm

व्हीटफील्ड (गेहूं का खेत)

कैनवस पर तेल • 61 x 50 cm

  • विन्सेंट वैन गो - ३० मार्च १८५३ - २९ जुलाई १८९० विन्सेंट वैन गो

    1888

आज हम राइक्सम्यूजियम के संग्रह के साथ अपना विशेष महीने जारी रखते हैं। आनंद लीजिए! :)

विन्सेंट वैन गॉग यकीनन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध चित्रकार हैं, लेकिन वे एक कलाकार के रूप में किस तरह विकसित हुए? राइक्सम्यूजियम  में वर्तमान में प्रदर्शित तीन चित्र उनके कलात्मक विकास को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। वैन गॉग ने 1885 में एम्स्टर्डम की यात्रा की राइक्सम्यूजियम  देखने के लिए, जो हाल ही में खोला गया था। अपनी यात्रा के दिन उन्होंने सेंट्रल स्टेशन से एम्स्टर्डम का दृश्य बनाया। पेंट अभी सूखी भी नहीं और वे अपने नए काम के साथ राइक्सम्यूजियम चल पडे। वहां उन्होंने रेम्ब्रांट की द जूइश ब्राइड देखी और उस चित्र से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने रेम्ब्रांट काव्यात्मक रूप में वर्णित करते हुए लिखा: "मैं दो सप्ताह तक उस चित्र के सामने, सिर्फ एक बासी ब्रेड खाते हुए बैठने के लिए अपने जीवन के दस साल खुशी-खुशी दे देता।" राइक्सम्यूजियम  की यह यात्रा वैन गॉग के रंगों के उपयोग में एक श्रेष्ठ प्रेरणा साबित हुई, जो कि इसके तुरंत बाद बनाई उनकी चित्रों में स्पष्ट दिखाई देता है।

वैन गॉग 1886 में पेरिस चले गए। 1888 में शहर कि तेज़ गति ने कलाकार को बडा व्यस्त कर दिया, और वसंत में वह आर्ल्स चले गए। वह फ्रांस के दक्षिणी परिदृश्यों के जीवंत रंगों से मंत्रमुग्ध हो गये। उच्च क्षितिज रेखा के चलते, गेहूं का पीला रंग ‘व्हीटफील्ड’ में प्रमुख स्थान लेता है । वैन गॉग ने उस पीले रंग की तीव्रता को बढ़ाने के लिए पहाड़ों और आकाश में नीले रंग को और बढ़ाया।

पुनश्च: आज हमारी पत्रिका का 9वां जन्मदिन है! दुनिया भर से कला से संबंधित रोमांचक कहानियों को खोजने के लिए डेलीआर्ट पत्रिका अवश्य पढ़ें! साथ ही, डेलीआर्ट पत्रिका के न्यूज़लेटर की सदस्यता ज़रूर लें ताकि बेहतरीन लेख सीधा आपके मेलबॉक्स में पहुँचें।