लेडी एबसिन्थ (आर्केड, एवेन्यू ऑफ़ साइज) by Ferdinand Keller - 1901 - 89 x 116 से. मी. लेडी एबसिन्थ (आर्केड, एवेन्यू ऑफ़ साइज) by Ferdinand Keller - 1901 - 89 x 116 से. मी.

लेडी एबसिन्थ (आर्केड, एवेन्यू ऑफ़ साइज)

कैनवास पर तेल • 89 x 116 से. मी.

  • Ferdinand Keller - 5 August 1842 - 8 July 1922 Ferdinand Keller

    1901

फ़र्डिनांड केलर, जर्मनी के एक ऐसे कलाकार थे, जो जॉनर ( यानी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर आधारित ) और ऐतहासिक चित्र बनाने के लिए जाने जाते हैं। आज हम उनकी एक रहस्यमई कृति प्रस्तुत करते हैं, लेडी एबसिन्थ (आर्केड, एवेन्यू ऑफ़ साइज)। यह चित्र एबसिन्थ मदिरा का एक प्रतीकात्मक रूप पेश करता है, जो मदिरा जितनी ही मशहूर थी उतनी ही विवादित भी। इस चित्र में एबसिन्थ को एक मायामय स्त्री के रूप में चित्रित किया गया, जो पेड़ो में सिमटी धुँदली सड़कों पर उड़ती नज़र आती है, उसकी उपस्थिति जितनी मोहित करती है उतनी ही बेचैन भी करती है। यह चित्र उस दौर के फिन दे सीएकल  (यानी सदी के अंत की भावना) को अपनाता है, जब वह दौर रहस्यवाद, पतन और बोहेमियन भाव से सम्मोहित थी। एबसिन्थ यहाँ प्रेरणा के साथ-साथ संकट का भी मूल प्रतीत होता है। इस कृति की वजह से केलर के वृत्ति में एक नया मोड़ आया, जिसने उनको वहाँ के सांस्कृतिक पर्यावरण में दाखिल होने का मौक़ा दिया, जहाँ लोग इस "ग्रीन फैरी" कि नशीली आकर्षण और खतरों से मंत्रमुग्ध रहते थे। 

पुनश्च - यह साल ख़त्म होने को आ रहा है, लेकिन आपके पास अभी भी मौक़ा है 2026 को कला के साथ शुरुआत करने का—DailyArt के कैलेंडर DailyArt शॉप में आपका इंतज़ार कर रहे हैं! 

पुनः पुनश्च - इस मशहूर हरे रंग के ड्रिंक ने पेरिस के बोहेमियन समूह को हमेशा आकर्षित किया। जानिए कि क्यों इतने सारे कलाकार एबसिन्थ पीते थे।