यह प्राकृतिक अध्ययन, बंगाल के मुख्य न्यायाधीश, सर एलाइजाह इंपे और उनकी पत्नी लेडी मैरी इंपे द्वारा अधिकृत की गई प्रसिद्ध संग्रह का हिस्सा है। प्रारंभिक एल्बम में 326 कृतियां शामिल थीं, जिनमे से कईं, जैसे की इस कृति में कलाकार और सहायक लेडी इंपे दोनो के लेख अंकित हैं। इस चित्र में, भारतीय चित्रकार शेख ज़ैन अल-दिन, जिन्होंने ब्रिटिश राज के संरक्षण में काम किया, के फ़ारसी भाषा में हस्ताक्षर शामिल हैं। इन्हे शिलालेख "इन द कलेक्शन ऑफ लेडी इम्पी इन कलकत्ता," के पास चित्र के बाईं ओर नीचे देखा जा सकता है ।
माना जाता है कि इंपे एल्बम के यह प्रमुख कलाकार, ज़ैन अल-दिन, प्रत्यक्ष अपने जीवन से ही चित्र बनाते थे जिस कारण उनके काम में यह प्रकृतिवाद साफ़ झलकती है। यह चित्र एक पक्षी को दर्शाती है, जो बड़े कोमलता के साथ बौहिनिया पर्पुरिया पेड़ की टहनी पर कदम रखती है और साथ ही फूल के पास उसका रस पीने कि लिए एक पतंगा मंडराता हुआ नज़र आता है। हालाकि ज़ैन अल-दिन का प्रशिक्षण मुग़ल चित्रकला में हुआ था, उन्होंने यूरोपीय प्राकृतिक इतिहास के कईं तत्वों को इस्तेमाल किया, जो कि उनकी शैली में चित्रित, पृष्ठभूमि परिदृश्य और ज़मीन के रंगों से निश्चित होती है। यह शैलीगत चयन यूरोपीय प्रिंट्स से मिली प्रेरणा को दर्शाता है।
जलरंगों की यह सुंदर चित्रकारी हमारे 2026 DailyArt मेज़ कैलेंडर में मौजूद है, देर ना करें, DailyArt शॉप पे यह कैलेंडर बहुत जल्दी बिक जाते है!
पुनश्च - सदियों से पक्षियों को चित्र, प्रिंट्स, धातु कला, सिरामिक्स, और यहाँ तक कि पूरे कमरों की सजावट में भी जगह मिली है। आइए देखें कला में पक्षियाँ!
Shaikh Zain al–Din