द गार्डनर (माली) by Giuseppe Arcimboldo - 1587 - 36 x 24 से. मी. द गार्डनर (माली) by Giuseppe Arcimboldo - 1587 - 36 x 24 से. मी.

द गार्डनर (माली)

कैनवास पर तेल • 36 x 24 से. मी.

  • Giuseppe Arcimboldo - 1526/7 - July 11, 1593 Giuseppe Arcimboldo

    1587

इस चित्र को देखते ही, मुझे गर्मागर्म, स्वादिष्ट सूप के सपने आने लगते हैं। 

आज हम जिस चित्र को प्रस्तुत कर रहे हैं वह गुईसेप आर्किम्बोल्डों की रचना है। वह अपनी कल्पनाशील पोट्रेट के लिए मशहूर हैं, जिसमे वह अलग वस्तु जैसे फल, सब्ज़ी, फूल, मछलियाँ और किताबों का इस्तेमाल कर चेहरे बनाते हैं। आज की पेशकश उनकी रिवर्सिबल हेड्स श्रृंखला में से एक है, जिसे 180 डिग्री घुमाने पर विषय और अर्थ दोनों पूरी तरह बदल जाते हैं। 

इस चित्र में साधारण सब्ज़ियों का कटोरा पलटने पर, एक माली का मज़ाकिया और अप्रसंगिक पोट्रेट नज़र आता है —एक तरीक़े से प्रियापस की हास्य-पत्रिका, जो यूनानी पुराणों में उर्वरता और पुनरुत्पादन की देख-रेख के लिए ज़िम्मेदार थे। पहले कि व्याख्याओं से विपरीत कटोरे पर दिखने वाले अक्षर किसी हस्ताक्षर के निशान नहीं, बल्कि रचना में किए गए बदलावों के प्रमाण हैं। मूल रूप में पत्तियाँ किनारे से बाहर निकल रही थी, लेकिन बदलावों के बाद यह सुनिश्चित किया गया की पलटने पर वह टोपी जैसी ही दिखती हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि आर्किम्बोल्डों ने इस विचार की कल्पना धीरे धीरे विकसित की, जिसमें आज भी बदलाव के निशान देखने को मिलते हैं। 

पुनश्च - अगर आर्किम्बोल्डों के चित्र देखकर आपको भी भूख लग जाए तो आपको हमारे फ़ूड & ड्रिंक्स पोस्टकार्ड सेट  बहुत पसंद आएँगे—जिसमे कला इतिहास के स्वादिष्ट मास्टरपीस हैं, जिन्हें आप दूसरो में बाँट सकते हैं या अपने संग्रह में रख सकते हैं। 

पुनः पुनश्च - यह टॉप 10 अजीबो-गरीब चित्र आपको ज़रूर देखने चाहिए।