गोल्डफ़ींचेस, स्वीडन के कलाकार ब्रूनो लील्येफोर्स की बेहतरीन चित्रकारिता का एक शानदार उदाहरण है। 1880 दशक में बनी, यह प्रकृति के छोटे, शुद्ध, और घनिष्ठ टुकड़े इस चित्रकार के बहुप्रिय कृतियों में से एक है। इन चित्रों में ज़ाहिर होता है की लील्येफोर्स अपने विषयों के बेहद करीब जाकर उन्हें चित्रित करते थे, जैसे इस चित्र में अप्लैंड क्षेत्र के विभिन्न वन्य-जीव का उन्हीने वर्णन किया। इस संरचना में स्पष्ट तौर पे फ़्रांसीसी समकालीन कला का प्रभाव नज़र आता है, ख़ासकर 1880 दशक में जब जापानी वुडकट शैली काफ़ी प्रचलन में थी। हालाकि लील्येफोर्स ने स्वयं जापानी कला पर अध्ययन करने से इंकार किया था।
अपने घरेलू क्षेत्र में स्तिथ पेड़ों से सनी पहाड़ियाँ, खेत और विशाल मैदान में पशुओं से भरे चित्रणों का वर्णन्न करते समय, उन्होंने अक्सर तीव्र नज़रिए और विचित्र एवं असममित कोण का इस्तेमाल किया। फूल, घास, पत्ते या जैसे इस सूची में मौजूद—थीसल्स यानी काँटे दार पौधे (जो यहाँ एशियाई कला जैसी हस्तलिपि ढंग से चित्रित है...) जो सामने अग्रभाग में, गोल्डफ़ींच के एक जोड़े के निकट चित्रित हैं।
यह शानदार कलाकृति हमारे बिल्कुल नए विंटर एंड हॉलिडे सीजन पोस्टकार्ड सेट में मौजूद है!🎄
और हो,हो हो — क्यूंकि आज सैंट निकोलस डे है, हम $100 के ऊपर हर ऑर्डर के साथ हमारी तरफ़ से एक तोहफ़ा दे रहे हैं! DailyArt शॉप पे जाएँ और अपना तोहफ़ा पाएँ।
पुनश्च- बर्ड आर्ट क्विज के ज़रिए अपने कला इतिहास के ज्ञान को परख कर देखिए!
Bruno Liljefors