प्रार्थना पुस्तिका (यूज़ ऑफ़ रोम) by Unknown Artist - लगभग 1480-1490 - 11.0 से.मी. चौड़ी x 15.6 से.मी. प्रार्थना पुस्तिका (यूज़ ऑफ़ रोम) by Unknown Artist - लगभग 1480-1490 - 11.0 से.मी. चौड़ी x 15.6 से.मी.

प्रार्थना पुस्तिका (यूज़ ऑफ़ रोम)

चर्म पत्र पर पेंट • 11.0 से.मी. चौड़ी x 15.6 से.मी.

  • Unknown Artist Unknown Artist

    लगभग 1480-1490

15वी सदी के आखरी पड़ाव में, यूज़ ऑफ़ रोम नाम की यह प्रेयर बुक यानी प्रार्थना पुस्तिका, ब्रूज के विलेम व्रेलांट के प्रसंशकों ने बनाई थी। यूज़ ऑफ़ रोम एक धार्मिक परंपरा थी जो रोम में स्तिथ कैथॉलिक चर्च में रोमन विधि का पालन करती थी, जिसमे प्रार्थना, पाठ और रिवाज़ों का इस्तेमाल होता था। 

उस समय के आम बॉर्डर डिजाइन से हटकर, इन पांडुलिपियों में घेंट-ब्रूज कि रहस्यमयी शैली (1475 के बाद ) से जुड़ी सजावटी तत्वों का इस्तेमाल किया गया, जो व्रेलांट के अभिलाक्षणिक शैली, अकानथस-फ्लोरल बॉर्डर डिज़ाइन से हटकर था। 

इस कृति में चित्रित मुख्य घटना, ईसा-मसीह का यरूशलेम में प्रवेश है, जो दृश्य दरअसल मेडिटेशंस ऑन द पैशन ऑफ़ क्राइस्ट से लिया गया है। लेकिन यहाँ आपकी नज़र शायद किसी और चीज़ पर अटक जाए ... जैसे पाइप ऑर्गन बजाती बिल्ली, या फिर बाँसुरी बजाता हुआ कुत्ता। यह गज़ब है। है ना ?

यह शिल्पकृति, वाल्टर्स कला संग्रहालय के पॉस ऑन पार्चमेंट  प्रदर्शनी का हिस्सा है।

पुनश्च - मध्ययुगीन पांडुलिपियां अद्भित जानवरों से भरी हुई हैं। मध्य युग के घातक खरगोशों की यह आश्चर्यजनक कहानी ज़रूर देखिए। साथ ही, DailyArt शॉप से आप कला में चित्रित 50 अद्भित पशुओं का सेट ऑर्डर कर सकते हैं। यह पशु और कला प्रेमी लोगों के लिए बिल्कुल सही उपहार है। :)