इनसेपरेबल्स by Florence Fuller - लगभग  1900 - 90 x 68.5 से. मी. इनसेपरेबल्स by Florence Fuller - लगभग  1900 - 90 x 68.5 से. मी.

इनसेपरेबल्स

कैनवास पर तेल • 90 x 68.5 से. मी.

  • Florence Fuller - 1867 - 17 July 1946 Florence Fuller

    लगभग 1900

दक्षिण अफ़्रीका में जन्मी फ्लोरेंस फुलर बचपन में ही मेलबर्न जा बसीं और 1880 के अंतिम पड़ाव में वहाँ की प्रमुख पोट्रेट कलाकारों में से गिनी जाने लगीं। सिर्फ़ 16 साल की उम्र में उन्होंने नेशनल गैलरी ऑफ़ विक्टोरिया आर्ट स्कूल में अपनी पढ़ाई शुरू की। ख़ुद का स्टूडियो बनाने से पहले उन्होंने मशहूर पोट्रेट कलाकार, उनके अंकल रॉबर्ट डाउलिंग और चित्रकार जेन सदरलैंड से परीक्षण लिया। ऑस्ट्रेलिया में प्रामरंभिक दौर में सफलता मिलने के बाद वह पेरिस के अकादमी जूलियन गईं और अपनी शिक्षा आगे बढ़ाई, जहाँ उनका काम न सिर्फ़ पेरिस सेलोन बल्कि लंदन के रॉयल अकादमी में भी प्रदर्शित हुआ। आगे चलकर फेडरेशन काल के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रमुख कलाकारों में शामिल हुई। साथ ही एक ब्रह्मविद्यावादी होने के नाते उन्होंने अपने विषयों के "छिपे हुए आंतरिक जीवन" को व्यक्त करने का प्रयास किया। 

विदेश में रहते समय फुलर ने इनसेपरेबल्स  बनाया, कुर्सी पर बैठी किताब पढ़ती हुई एक बालिका का विस्तृत और विशाल चित्र। यह चित्र साउथ ऑस्ट्रेलियन सोसाइटी ऑफ़ आर्ट्स के फ़ेडेरल कला प्रदर्शनी में पहली बार दिखाई गई और उसके कुछ ही समय के बाद 1900 में आर्ट गैलरी ऑफ़ साउथ ऑस्ट्रेलिया द्वारा अधिगृहीत करी गई। यह कृति कई समीक्षकों द्वारा "एक समझदार अध्ययन" बोली गई, जिसमे खास कर इसके अवलोकन और स्पष्टता की प्रशंसा हुई। इस चित्र में प्रकाश और छाया के बीच परस्पर क्रिया और घरेलू माहौल दोनों मिलकर फुलर कि, रचना की समझ और भावना के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। 

हमे आशा है की आज आपको भी चित्र में इस बालिका की तरह, आराम और सुकून का पल मिले!

पुनश्च - क्या आप कला इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं और उसी से जुड़ी किताबें पढ़ना चाहते हैं? तो कला इतिहासज्ञ और कला प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण किताबों की इस सूची को ज़रूर देखिए। 

पुनः पुनश्च - छुट्टियाँ करीब आ रही हैं, तो उपहारों की सूची में थोड़ी सुंदरता और अपनापन आप भी ले आएँ। हमारा क्रिसमस और हॉलिडे सीज़न पोस्टकार्ड सेट आपके प्रियजनों तक कला, आराम और ख़ुशी पहुँचाने का बेहतरीन मौक़ा है। 🎁