दाँते अलीघियरी द्वारा 14वी सदी में लिखी गई द डिवाइन कॉमेडी ; आत्मा की नरक, प्रायश्चित लोक और स्वर्ग होते हुए ईश्वर तक की प्रतीकात्मक यात्रा को दर्शाती है। इस कविता ने टस्कन बोली को गढ़ कर आधुनिक इतालवी भाषा की नीव रखने में एक अहम भूमिका निभाई, साथ ही इसमें ब्रह्मविद्या, दर्शन और कल्पना का इस प्रकार मिश्रण दिखता है जहाँ पूरा ब्रह्मांड एक नैतिक और आध्यात्मिक व्यवस्था के रूप में सामने आता है। इसका प्रभाव आने वाले दशकों में साफ़ तौर पर नज़र आया, अनगिनत लेखकों, चिंतकों और कलाकारों को प्रेरित करने में, एवं दक्षिणी संस्कृति का परवर्ती जीवन के प्रति सोच और धारना में।
आज की पेशकश, वुडकट यानी लकड़ी की नक्काशी है जिसमे, पैराडिसो, कैंटो 25 की उस घटना का उल्लेखन है जिसे द स्फीयर ऑफ़ फिक्स्ड स्टार्स के नाम से जाना जाता है। इस दृश्य में बिएट्रिस, दाँते का मार्गदर्शन करती नज़र आती हैं, यह वही महिला हैं जिनसे दाँते प्रेम करते थे और उनका आदर्श भी। उनको इस कविता में दिव्य ज्ञान और आध्यात्मिक प्रेम की प्रतिमा के तौर पे दिखाया गया है। वह नक्षत्रों से भरे विशाल आकाश को देख रहे हैं, जिसमे मिथुन राशि भी शामिल है, जिसके अंतर्गत उनका जन्म हुआ था। नक्षत्रों को देखते हुए, दाँते सृष्टि की देवीय व्यवस्था और अपनी बुद्धि और प्रेरणा के स्रोत पर चिंतन करते नज़र आते हैं। यह चित्र, ब्रह्माण्ड के सामने उनकी विस्मय भरी अनुभूति और उस आध्यात्मिक ज्ञान को क़ैद करती है जिसके आधार पर वह प्रीमम मोबिल यानी स्वर्ग के सर्वोच्च क्षेत्र में बढ़ जाते हैं, स्वयं अद्वैत के द्वार पर।
यह चित्र कितना सुंदर हैं ना?
पुनश्च - क्या आप भी दाँते कि इस उत्कृष्ट क्रिया से प्रेरित हैं? हमारे आर्ट ऑफ़ द रेनैसांस फ्लोरेंस डिजिटल कोर्स में उस दुनिया के बारे में जानें जिसने ऐसी कला को रूप दिया। जानिए की किस प्रकार बेहतरीन कलाकारों और विचारकों ने इतालवी पुनर्जागरण के विचारों को जीवंत बनाया।
पुनः पुनश्च - द डिवाइन कॉमेडी ने सदियों से अनगिनत कलाकारों को प्रेरित किया है। क्या आप जानते है कि दाँते के नर्क की सबसे शास्त्रीय चित्रण किसने बनाया है?