म्यूजिक by Florine Stettheimer - 1920 - 175.3 x 128.3 से. मी. म्यूजिक by Florine Stettheimer - 1920 - 175.3 x 128.3 से. मी.

म्यूजिक

कैनवास पर तेल • 175.3 x 128.3 से. मी.

  • Florine Stettheimer - August 29, 1871 - May 11, 1944 Florine Stettheimer

    1920

फ्लोरीन स्टेटहाइमर एक अमरीकी आधुनिकतावाद चित्रकार, कवयित्री और डिज़ाइनर थीं जो न्यू यॉर्क के सांस्कृतिक अभिजात वर्ग के चमकीले और विशेष स्वभाव के चित्रणों के लिए जानी जाति हैं। वह 20वी सदी के अत्याधुनिक कलाकारों के समुदाय में एक अहम शख्सियत थीं, जो प्रसिद्ध प्रदर्शनी आयोजित करती थीं जिसमे विभिन्न चित्रकार, लेखक एवं कलाकार शामिल होते थे जैसे मार्सेल डुचाँप, गेर्ट्रुड स्टाइन, और कार्ल वैन वेखटेन। स्टेटहाइमर की कृतियों में अक्सर विवेक और नाटकीय रुझान का मिश्रण नज़र आता था, जो स्वयं उनके विशिष्ट मगर स्वच्छंद जीवन को झलकाता है। वह एक यहूदी महिला थीं, जो स्वतंत्र रूप से संपन्न और बिना किसी झिझक के आधुनिकतावाद थीं, जिन्होंने कैनवास पर एक ऐसी दुनिया बनाई जो उनके समय के उद्योगी विश्वव्यापकता की छवि को दर्शाती थी।

म्यूजिक  नाम का यह चित्र, कला, प्रदर्शन और सामाजिक जीवन का उत्सव मनाता है। सघन और सपनों जैसे आंतरिक नज़ारों में स्तिथ, सुंदर पोशाक पहने आकार, बिस्तर पर सुस्ता रहे है और साथ ही एक पियानोवादक धुन बजाता हुआ और एक गायिका चित्र के बीचो बीच गाती नज़र आती है। यह दृश्य जितना आत्मीय नज़र आता है उतना ही भरपूर भी, जिसमे स्टेटहाइमर के न्यू यॉर्क के सेलोन के माहौल की गूँज साफ़ झलकती है, जहाँ कला, संगीत और बातचीत बिना किसी रोक टोक के होती थी। अपने खास रंगों के पैलेट, लहरदार आकार और सजावटी तत्व के ज़रिए स्टेटहाइमर फुर्सत के एक पल को गतिविधि और रंगों की सिम्फनी में ढाल देती हैं। म्यूजिक  में वह अपने जीवन के संगीत और लय को बखूबी कैद करती हैं, और यकीनन वह ज़िंदगी बेहद दिलचस्प रही होगी। 

पुनश्च - स्टेटहाइमर के न्यू यॉर्क के सेलोन की ऊर्जा को रोज़ अपने मेज़ पर पाएँ! हमारे DailyArt कैलेंडर तेज़ी से बिक रहे है—ख़त्म होने से पहले इसे अपने लिए ख़रीदें। इस साल हर रोज़ कला को देखने का मौक़ा ना छोड़ें!

पुनः पुनश्च - फ्लोरीन स्टेटहाइमर, एक अनोखी अमरीकी चित्रकार कि सरस और मोहित कर देने वाली दुनिया को यहाँ देखें!