लौरा व्हीलर वॉरिंग एक चित्रकार और ग्राफिक कलाकार थीं जिन्होंने NAACP की पत्रिका क्राइसिस के शुरुआती दौर के कवर बनाए। (द नेशनल असोसिएशन फॉर दी एडवांसमेंट ऑफ़ कलर्ड पीपल (NAACP) एक अमेरिकी, नागरिक अधिकार संगठन है, जिसकी स्थापना 1909 में हुई थी और जिसका उद्देश्य, अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय के लिए न्याय को आगे बढ़ाना था ।) वॉरिंग द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की, अश्वेत महिलाओं के वर्णन ने, उन्हें हार्लेम पुनर्जागरण की प्रमुख अश्वेत महिला चित्रकार बना दिया।
इस चित्र में, एक अज्ञात महिला बैठी नज़र आती है, जिसका चेहरा बड़े ही बारीकी से पोट्रेट ढंग में बनाया गया है। साथ ही उसकी पोशाक को एक ढीले और सांकेतिक तरीके से रचा गया है। उसके पीछे, दीवार पर टंगा, एक अप्रत्यक्ष परिदृश्य नज़र आता है जो शायद कलाकार के दक्षिण फ्रांस की यात्राओं की और इशारा करता है। इस चित्र में वॉरिंग का, दो अनार को लेकर अतिसावधान वर्णन, इस फल की प्रतीकात्मकता को दर्शाता है— जो यूनानी देवकथाओं और प्राचीन मिस्र ग्रंथों में समृद्धि, उर्वरता, और कामुकता का प्रतीक माना जाता था। और इसकी गूँज हार्लेम पुनर्जागरण के अन्य कृतियों में देखने को मिलती है और साथ ही ज़ोरा नील हुरस्टन के लेखों में भी।
पुनश्च - हार्लेम पुनर्जागरण के बारे में और जानें—अफ़्रीकी अमेरिकी कला का एक बेहद रचनात्मक दौर।
पुनः पुनश्च - 50 अद्भुत महिला कलाकारों को सरहानें, हमारे वुमेन आर्टिस्ट्स 50 पोस्टकार्ड्स सेट में , जिनमे लौरा व्हीलर वॉरिंग भी शामिल हैं। यह उपहार के तौर पर किसी को देने के लिए या कला इतिहास के अनोखे टुकड़े अपने संग्रह में जोड़ने के लिए उचित है।