इतालवी हास्य कलाकार by Antoine Watteau - 1720 - 63.8 × 76.2 से.मी. इतालवी हास्य कलाकार by Antoine Watteau - 1720 - 63.8 × 76.2 से.मी.

इतालवी हास्य कलाकार

कैनवास पर तेल • 63.8 × 76.2 से.मी.

  • Antoine Watteau - 1684 - July 18, 1721 Antoine Watteau

    1720

जॉन-आँतुआन वात्तो एक फ़्रांसीसी कलाकार और मानचित्रकार थे जिनके संक्षिप्त करियर ने रंगों और चलन में रुचि को दोबारा पुनर्जीवित किया। घटती हुई बारोक शैली को उन्होंने फिर से जीवंत बना दिया और उसे कम गंभीर, ज़्यादा प्राकृतिक और कम औपचारिक बनाते हुए रोकोको शैली की और मोड़ दिया।

आज के प्रस्तुत चित्र में, रंगमंच पर अभिनेताओं की एक मण्डली, दर्शकों का अभिवादन करने इक्कट्ठा हुई नज़र आती है। वह 18वी सदी में फ्रांस के लोकप्रिय हास्य रंगमच शैली कॉमेडीया डेल'आर्ते  के किरदारों की पोशाक में खड़े हैं। हाव-भाव का आदान-प्रदान करते हुए, जीवंत और अभिव्यंजक, सभी कलाकार अपने किरदार में डूबे दिखाई पढ़ते हैं—सिवाय दृश्य के बीचो-बीच खड़े प्रेमातुर विदूषक, पिएर्रो के। चमकदार सफेद पोशाक पहने, होठों पर नाज़ुक सी हसी और अकेंद्रित निगाहें लिए वह स्थिर खड़ा रहता है। उसके भावों को समझना अस्पष्ट है।

एक ऐसा अभिनेता जो अभिनए करने से ही इनकार करदे, पिएर्रो एक रहस्य बन जाता है। रंगभूमि और जीवन एवं प्रदर्शन और वास्तविकता के बीच की धुँदली सीमा से, वात्तो बेहद प्रभावित थे। इस निलंबित शण में, पिएर्रो हमे सोचने पर मजबूर कर देता है कि जब हम अपने तय किए गए किरदारों से बाहर आते है तो हम असल में कौन होते है।

पुनश्च - यह 6 बहतरीन रोकोको कलाकार हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए! वात्तो के बारे में और किस्से जानने के लिए नीचे दिए गए लेखों को ज़रूर पढ़ें!