एलिस पाइक बार्नी, 20वी शताब्दी के शुरुआत में वॉशिंगटन, डी. सी. के सामाजिक एवं कलात्मक दुनिया का अहम हिस्सा थी। शादी और दो बच्चों के जन्म के बाद, उन्होंने ख़ुद को पूरी तरह कला की और समर्पित कर दिया। 1880 के दशक के आखरी सालों में उन्होंने समाज की परंपराओं के ख़िलाफ़ और अपने पति के आपत्ति के बावजूद, चित्रकला की पढ़ाई करने पेरिस जाने का फैसला किया, पहले मशहूर पोट्रेट चित्रकार एमिल ऑगुस्त कैरोलस- डूरान से और फिर जेम्स ममैकनील व्हिसलर से, जो आगे चलकर उनके मार्गदर्शक भी बने।
जब बार्नी वापस वॉशिंगटन लौटीं, तो वह यूरोपियाई विचारधारा से बेहद प्रभावित थीं और उन्होंने, अपने देश की राजधानी में एक जीवंत सांस्कृतिक माहौल बनाने की ठान ली। 1902 में उन्होंने स्टूडियो हॉउस बनाने की प्रक्रिया आरंभ की, एक ऐसा अनोखा कला केंद्र जो केवल कलाकारों के लिए ही नहीं बल्कि आम जानता के लिए भी खुला था। संसद के समर्थन के साथ, वॉशिंगटन स्मारक के पास, नेशनल सिल्वन थिएटर के निर्माण में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई। वह अमेरिकी संघ का पहला वित्त प्रबंधित आउटडोर थिएटर था, और वहाँ बार्नी ने अपने कई नाटक प्रदर्शित किए।
कला के अलावा बार्नी, सामाजिक सुधार के कामों में भी गहराई से जुड़ी थीं। उन्होंने नेबरहुड हॉउस की स्थापना करने में भी मदद करी थी, एक ऐसी सामाजिक सेवा संस्था जो आज भी अमल है। साथ ही वह महिला मताधिकार आंदोलन की भी समर्थक थीं। अपनी कलात्मक सोच और सामाजिक भागीदारी के ज़रिए उन्होंने वॉशिंगटन के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य पर एक गहरी छाप छोड़ी।
इस कृति में उन्होंने अपनी पुत्री, नताली को चित्रित किया है। नताली आगे चलकर एक लेखिका बनीं। वह पेरिस में स्थित अपने घर में एक साहित्यिक सैलून चलाती थीं जहाँ फ्रांस और दुनिया भर के लेखक एक दूसरे से मिलते थे। समलैंगिकता और नारीवाद से जुड़ी विषयों से उन्होंने अपने सैलून और अपनी कविता, नाटक और सूक्तियों के माध्यम से अन्य कईं लेखकों को प्रभावित किया।
पुनश्च - एलिस पाइक बार्नी ने अपनी बेटी को चित्रित किया, महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया और ऐसी जगहों की स्थापना में मदद की जहाँ कला फल-फूल सके। आप उनकी, और अन्य कई ऐसी उल्लेखनीय महिलाओं की कृतियों को हमारे वूमेन आर्टिस्ट्स 50 पोस्टकार्ड सेट के नए भाग में देख सकते हैं।
पुनः पुनश्च - महिला कलाकारों से संबंधित अपनी जानकारी को हमारे क्विज के ज़रिए आज़माएं! नीचे आपको और भी क्विज मिलेंगे।
Alice Pike Barney