कुछ चित्र ऐसे होते हैं, जिन पर नज़र पड़ते ही मै सोचता हूँ की यह इतना विचित्र है कि इसे DailyArt पर ज़रूर प्रकाशित होना चाहिए। आज की कृति उन्ही में से एक है!
20वी सदी के शुरुआती दशकों में, एटलांटिक के दोनों भागो में पाए जाने वाले चित्रकार, गरट्रूड स्टाइन से लेकर चार्ल्स डिमूथ तक, सभी ने पोर्ट्रेट चित्रित करने के पारंपरिक ढंग पर पुनर्विचार किया और उसकी पहचान को प्रतीकों और दृश्य रूपकों के सहारे दिखाने का प्रयास किया। शारीरिक समानता पर निर्भर रहने की बजाए वह सावधानी से चुने गए व्यक्तित्व के स्वभाव को दिखाने लगे। 1920 के दशक में फ्लोरीन स्टेटहाईमर ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों के 17 अनोखे एवं बेहद मौलिक पोर्ट्रेट चित्र बनाए, जिसमे उन्होंने हर व्यक्ति को ऐसी वस्तुओं के बीच रखा जो उनकी रुचि, सामाजिक भूमिका और आंतरिक जीवन का संकेत देती हो।
स्टेटहाईमर के एक खास विषय रहे हेनरी मैक्ब्राइड, जो 1920 और 1930 के दशकों में एक प्रमुख कला आलोचक थे। उन्हें "कला आलोचकों का डीन" भी कहा जाता था। मैक्ब्राइड ने आधुनिक अमेरिकी कला को लेकर जनता की राय बनाने में एक एहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्टेटहाईमर का और साथ ही अल्फ्रेड स्टाइग्लिट्ज़ से जुड़े कलाकारों का भरपूर समर्थन किया, क्योंकि उनकी नज़रों में वह अमेरिकी कलात्मक भावना का सही ढंग से प्रतिनिधित्व करते थे।
स्टेटहाईमर ने मैक्ब्राइड को एक स्टाइलिश काले कोट में चित्रित किया है, जो विंसलो होमर के चित्र पाम ट्री, नासाउ की एक प्रतिकृति के बगल में खड़े नज़र आते हैं। पाम ट्री यानी ताड़ की छोटी पर, मैक्ब्राइड दो झंडे लहराते हुए एक छोटे रूप में नज़र आते हैं—एक ऐसा रूपांकन जिसे स्टेटहाईमर ने अपनी कैथेड्रल कला श्रृंखला में दोबारा इस्तेमाल किया। उन चित्रों में यह झंडे "स्टॉप" और "गो" का संकेत देते हैं, जो इस बात को इशारा करते हैं की किसी कलाकार को संस्थागत मान्यता का मिलना या ना मिलना, मैक्ब्राइड के हाथ में था। हालाकि इस चित्र में, वह अमेरिकी झंडा लहराते नज़र आते हैं, जो होमर जैसे पारंपरिक अमेरिकी कलाकारों के उनके समर्थन को दर्शाता है। इस चित्र का शीर्षक हेनरी मैक्ब्राइड ऑन विंसलो होमर, एक दृश्य एवं मौखिक श्लेष है, जिसमे मैक्ब्राइड सचमुच होमर के चित्र के ऊपर खड़े नज़र आते हैं, और साथ ही यह उनकी गंभीर निष्ठा पर भी ज़ोर देती है।
यह चित्र हमे एहसास दिलाता है कि कला अक्सर वैसी नहीं होती जैसी पहली नज़र में दिखाई पड़ती है। अगर आप भी चित्रों में ऐसे प्रतीक, गुप्त चुटकुले और दृश्य रूपकों को सुलझाने में विश्वासपूर्ण होना चाहते हैं तो हमारा हाउ टू लुक ऐट आर्ट ऑनलाइन कोर्स आपको कदम दर कदम, चित्रों को उत्सुकता और स्पष्टता से समझना सिखाएगा।
हमे आशा है की अप्रैल का महीना आप सभी के लिए ख़ुशी से भरा हो!
पुनश्च - आज हमने आपको एक अनोखे चित्रकार से मिलवाया, जिन्हें आपको और अच्छे से जानना चाहिए: 10 चित्रों में फ्लोरीन स्टेटहाईमर!