पाराप्लुई रिवेल एक विज्ञापन पोस्टर है जो 1922 में पाराप्लुई यानी छाता बनाने वाली फ़्रांसीसी कंपनी रिवेल के लिए बनाया गया था। इस कंपनी ने इटली में जन्मे डिज़ाइनर लियोनेटो कापिएलो को यह चित्र बनाने के लिए अधिकृत किया, जो पेरिस के जाने माने प्रकाशन संस्था डेवांबेज़ में छपा। कापिएलो, जो आम तौर पर पेरिस में रहते और काम करते थे, अक्सर आधुनिक विज्ञापन के अग्रदूतों में से एक माने जाते हैं और यह उनके पोस्टर डिज़ाइन करने के प्रगतिशील अंदाज़ के कारण है।
उससे पहले के विज्ञापन पोस्टर जो, जूल्स शेरे, अल्फ्रेड शुब्राक, और हूगो द'आलेसी द्वारा चित्रित होते थे, वह अक्सर चित्रों जैसे लगते थे जो सजावटी विवरण और जीवंत दृश्यों से भरपूर हुआ करते थे। कापिएलो ने हालाकि एक काफ़ी अलग रास्ता चुना। उनके बनाए पोस्टर में व्यक्ति अक्सर एक ठोस पृष्ठभूमि के आगे खड़ा चित्रित होता था, जिससे वह एक स्पष्ट दृश्य विषमता हासिल करते थे जो दर्शक का ध्यान खींचने में सक्षम रहता था और इसी कारण उनके बनाए विज्ञापन सरल होने के साथ साथ अविस्मरणीय भी होते थे। इस गहरे प्रभाव को केंद्र में रख कर कापिएलो ने 20वी सदी के विज्ञापन की दृश्य भाषा को बदल कर रख दिया।
पुनश्च - हमारे निःशुल्क कोर्स हाउ टू लुक ऐट आर्ट में सीखिए कि चित्रकार अपनी रचनाओं का ढाँचा कैसे बनाते थे।
पुनः पुनश्च - ख़ुद को बारिश से बचाएँ! कला में छतरियों को यहाँ पाएँ!
Leonetto Cappiello