अब समय आ गया है थोड़ा विश्राम करने का। यह चित्र स्टार-ऑफ़-बेथलहम (ऑर्निथोगालम अंबेलाटूम) पर केंद्रित है, जहाँ उसकी मुड़ती हुई पत्तियाँ लियोनार्डो डा विंची के उन चित्रों की याद दिलाती है जिनमे उन्होंने पौराणिक पात्र लेडा को अपनी घुटने के सहारे बैठे चित्रित किया था, और साथ ही उनकी खोई हुई रचना में भी, जहाँ यही पौधा उस पत्थर की धार को मृदु बनाता है जिसके ऊपर राज-हंस स्थित है। इसी प्रकार की कल्पना द वर्जिन एंड चाइल्ड विथ सैंट एन में शिशु सैंट जॉन द बैप्टिस्ट के पैरों के पास भी दिखाई देती है, जो लगभग उसी अवधि में बनाया गया था।
स्टार-ऑफ़-बेथलहम के अलावा यहाँ वुड एनीमोन्स (एनीमोन नेमोरोज़ा) भी है, जिसके नीचे सन स्पर्ज (यूफोरिया हीलियोस्कोपिया) दिखाई देता है जिसके बीजों की बनावट तक को अत्यंत बारीकी से बनाया गया है। हालाँकि स्टार-ऑफ़-बेथलहम को हल्की सजावट से चित्रित किया गया है, एनीमोन्स के इर्द गिर्द भिखरी हुई घास के तिनके इस बात की ओर इशारा करते हैं कि लियोनार्डो डा विंची ने इन्हें सीधे प्रकृति के संदर्भ में चित्रित किया था।
पुनश्च - क्या आपको भी पौधे उतने ही पसंद हैं, जितनी चित्रकला? तो चित्रों में पौधों को ज़रूर देखिए!