मॉर्निंग सन by Edward Hopper - 1952 - 72.4 × 102.9 से.मी. मॉर्निंग सन by Edward Hopper - 1952 - 72.4 × 102.9 से.मी.

मॉर्निंग सन

कैनवास पर तेल • 72.4 × 102.9 से.मी.

  • Edward Hopper - July 22, 1882 - May 15, 1967 Edward Hopper

    1952

प्रिय अमेरिकी पाठकों: आप सभी को 4 जुलाई की हार्दिक शुभकामनाएँ!

आज के इस दिवस का उत्सव हम एक ऐसे चित्र के माध्यम से मनाएँगे जिसने 20वी सदी में अमेरिकी चित्रकला को एक नई पहचान दी। एडवर्ड हॉपर उन पहले चुनिंदा अमेरिकी कलाकारों में से एक थे जिन्होंने आधुनिक शहरी जीवन के शांत एकाकीपन को एक दृश्य रूप दिया। मॉर्निंग सन  यानी सुबह के सूरज में हम एक महिला को देखते है, जिसको एडवर्ड ने अपनी पत्नी जोसेफ़िन हॉपर पर आधारित किया था, वह बिस्तर पर बैठी, उगते सूरज की रोशनी की ओर मुड़ी हुई चित्रित हैं। उनके चेहरे का भाव शांत और लगभग रहस्यमय है, मानो जैसे वह विचार और रिक्तता के बीच किसी क्षण में निलंबित हों। कमरे का सादा आंतरिक भाग, खासकर खाली दीवार और सड़क के ऊपर से दिखाई देने वाला दृष्टिकोण, बाहरी दुनिया से निर्लिप्तता का भाव महसूस कराता है। 

हॉपर के शुरुआती रचनाओं में उनके पात्र अक्सर अपनी आसपास की दुनिया से कटे हुए प्रतीत होते हैं, मानो जैसे वह अपने परिवेश से पूरी तरह जुड़ नहीं पा रहे हों। परंतु बाद की उनकी रचनाओं में एक सूक्ष्म परिवर्तन नज़र आता है। मॉर्निंग सन में उनका पात्र, वह महिला, अधिक अवगत और अधिक उपस्थित नज़र आती है—जो उगते सूरज की ऊर्जा में केवल मौजूद रहने की बजाय उसे अवशोषित करती है। 

अब सबसे उत्तेजक बात—यह मास्टरपीस बेहद कम दाम पर एक अनुकूलित फाइन आर्ट प्रिंट में उपलब्ध है!

पुनश्च - आइए इस कलाकार की कुछ सबसे प्रसिद्ध कृतियों पर नज़र डालें। यह हैं 10 चित्रों में एडवर्ड हॉपर! अगर आप इस बात का अनुमान लगाना चाहते हैं की आप इस कलाकार को कितने अच्छे से पहचानते हैं तो इस एडवर्ड हॉपर क्विज में ज़रूर भाग लीजिए!