चाँदनी रात में कोयला लादते कीलमैन by Joseph Mallord William Turner - 1835 - 92.3 x 122.8 से.मी. चाँदनी रात में कोयला लादते कीलमैन by Joseph Mallord William Turner - 1835 - 92.3 x 122.8 से.मी.

चाँदनी रात में कोयला लादते कीलमैन

कैनवास पर तेल • 92.3 x 122.8 से.मी.

  • Joseph Mallord William Turner - 1775 - December 19, 1851 Joseph Mallord William Turner

    1835

मैं जब भी टर्नर द्वारा चित्रित समुद्र को देखता हूँ, मुझे ऐसा लगता है जैसे में वास्तव में इसे महसूस कर सकता हूँ। वह हवा, खारा पानी, सुगंध, रंग ... सब कुछ!

टर्नर, प्रकाश की सुंदरता और उसके रहस्य को दर्शाने में माहिर थे। इस कृति में, आग की रोशनी की गर्म, पीले ओर नारंगी चमक के सामने ठंडी, सुनहरी चाँदनी बिखरी हुई है, वहीं पानी के सतह पर जगमगाते प्रतिबिंब इस शांत जल में एक सूक्ष्म हलचल पैदा करते हैं। 

यह दृश्य, टाइन नदी पर न्यूकासल के बंदरगाह को दर्शाता है, जहाँ अंतर्देशीय खदानों से कोयला, जहाजों पर लादा जा रहा है। इसी ईंधन के कारण उन कारखानों, मिलों, रेल और वाष्प जलयान को ऊर्जा मिली, जिसने ब्रिटेन के औद्योगिक क्रांति के रूपांतरण को गति दी। मान्यता है की चित्र में दाईं और उठता कला धुआँ, वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या की और इशारा करता है जो इस तीव्र औद्योगिक विकास के साथ-साथ बढ़ती हुई एक गहरी समस्या बन गई थी। 

पुनश्च - क्या आप जानते हैं कि टर्नर की सबसे प्रतिष्ठित उत्कृष्ट कृतियों में से एक, हमारे प्रीमियम प्रिंट कलेक्शन का हिस्सा है? आप इन्हें DailyArt शॉप पर देख सकते हैं और अपने पसंदीदा जगह में रखने के लिए ऑर्डर भी कर सकते हैं! 

पुनः पुनश्च - सबसे महत्वपूर्ण ब्रिटिश कलाकारों में गिने जानते वाले यह हैं, जे.एम.डबल्यू. टर्नर के 10 मास्टरपीस!