मांक्यू by  Hiroshige, Utagawa Kunisada III - 1852 - 36 x 25 से.मी. मांक्यू by  Hiroshige, Utagawa Kunisada III - 1852 - 36 x 25 से.मी.

मांक्यू

काष्ठ चित्रण • 36 x 25 से.मी.

  • Hiroshige - 1797 - October 12, 1858 Hiroshige

    1852

  • Utagawa Kunisada III - 1848 - 1920 Utagawa Kunisada III

    1852

हम अक्सर जापानी प्रिंट प्रस्तुत करते हैं। आम तौर पर उनमे से कुछ, एक बड़ी शृंखला का हिस्सा होते हैं, जैसे होकुसाई के बेहद प्रसिद्ध माउंट फूजी के छत्तीस नज़ारे । परंतु आज कुछ हटके— पूर्वी महानगरी के प्रसिद्ध रेस्तरां की शृंखला का वुडकट यानी लकड़ी का साँचा प्रस्तुत कर रहे हैं (और यह कोई समकालीन चुटकुला नहीं है)!

यह शृंखला उत्तर एडो काल के 50 प्रसिद्ध भोजनालयों को दर्शाती है। प्रत्येक डिज़ाइन एक समान प्रारूप का पालन करता है: अग्रभूमि में एक प्रमुख अभिनेता के आधे शरीर का चित्र, जिसके ऊपर परिदृश्य एवं स्थिर जीवन चित्र के कारतूश नज़र आते हैं जो एडो (वर्तमान टोक्यो) के किसी लोकप्रिय भोजनालय का दृश्य दिखलाते हैं। इस प्रिंट में, कबुकी अभिनेता (अपने एक रंगमंचीय पात्र के रूप में) ऊटगावा कुनिसादा द्वारा चित्रित किए गए थे, वहीं रेस्तरां का प्रवेश, उसके प्रमुख पकवान, और आस-पास का परिवेश, ऊटागावा हिरोशिगे द्वारा बनाया गया था। इस विशेष प्रिंट में दर्शाया गया भोजनालय मांक्यू के नाम से जाना जाता है। 

पुनश्च - शृंखला माउंट फूजी के छत्तीस नज़ारे  में, हिरोशिगे अपनी प्रतिभा पूर्णता से दर्शाने में सफल रहते हैं। इस अद्भुत प्रिंट शृंखला से जुड़े अनेक रोचक तथ्यों को ज़रूर जानें! अगर आप जापानी कला को और गहराई से जानना चाहते हैं तो हमारे जैपनीज़ आर्ट और एनिमल्स इन जैपनीज़ आर्ट पोस्टकार्ड्स को देखना ना भूलें! :)