जूलिया मार्गारेट कैमरॉन द्वारा बनाए महिलाओं के सबसे प्रभावशाली पोर्ट्रेट में, चित्रित व्यक्ति अक्सर स्वयं उनके परिवार के सदस्य होते थे। उन्होंने अपने परिवार में अनेक सदस्यों को बचपन से युवावस्था तक बढ़ते हुए देखा था, और उनकी फोटोग्राफी, उन सभी के वृद्धि के साथ, उनको एक आदर्श रूप में एवं कालातीत प्रतिमा के रूप में प्रस्तुत करने का माध्यम भी थी। उनके मॉडल में सबसे प्रिय थीं उनकी भतीजी मे प्रिंसेप, जिन्हें 13 साल की आयु में (अन्य अनाथ बच्चो के साथ) सारा ओर थोबी प्रिंसेप द्वारा गोद लिया गया। शास्त्रीय सौंदर्य और स्पष्ट इतालवी विशेषताओं वाले उनके आकर्षक व्यक्तित्व के चलते 1866 से 1874 के बीच, वह कैमरॉन के चित्रों का विषय बनीं।
इस कृति का शीर्षक, पर्सी शैली के नाटक द चेंची (1819) के एक पात्र की ओर संकेत करता है, जो स्वयं 16वी सदी में एक रोमन घटना की कथा पर आधारित है। बीट्रिस चेंची काउंट फ्रांसेस्को चेंची की पुत्री थीं, जिन्हें इतिहास में अत्यंत क्रूर और अत्याचारी माना गया है। अपने पिता के दुर्व्यवहार के जवाब में, बीट्रिस ने अपनी सौतेली माँ और भाई के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा। हालांकि स्पष्ट तौर पर हत्यारे का पता नहीं चला परंतु उस साज़िश का पर्दाफाश हो गया और बीट्रिस, उनकी सौतेली माँ, और उनके भाई जियोकॉमो को सितंबर 10, 1599 को मृत्युदंड दिया गया: केवल उनके छोटे भाई बर्नांर्डों को बख्श दिया गया।
कैमरॉन इस कहानी से बेहद प्रभावित थीं और उन्होंने इसके अनेक व्याख्या बनाए। यह दृश्य एक चित्र से प्रभावित है जिसका श्रेय गुईडो रेनी को दिया गया था, जो वर्तमान में रोम के गैलेरिया नाज़ियोनाले डी'आर्टे एंटिका में रखा है। 18वीं और 19वीं शताब्दियों में उत्कीर्ण प्रतियों के माध्यम से यह रचना व्यापक रूप से प्रसारित हुई थी, इसी कारण मान्यता है कि कैमरॉन इनसे परिचित रही होंगी—खास तौर पर सैमुअल कजिंस द्वारा प्रिंट, जो लंदन के कोलनागी गैलरी में उपलब्ध हैं, जहाँ स्वयं उनकी भी कृतियाँ प्रदर्शित हैं।
कैमरॉन द्वारा खींचा गया यह फोटो बड़े ही सावधानीपूर्वक मंचित है। बीट्रिस के तरह ही, प्रिंसेप भी एक साफ़ा पहने नज़र आती हैं, उनकी झुकी नज़रें और उदास अभिव्यक्ति उनके दुःखद भाग्य के मौन स्वीकृति की ओर इशारा करती हैं। प्रकाश का प्रयोग अत्यंत सूक्ष्मता से किया गया है और उनके चेहरे के बाएँ भाग पर बालों की एक लट मुड़ती हुई नीचे गिरती है।
पुनश्च - कैमरॉन के फोटो में एक अनोखी आभा नज़र आती है। प्राक-राफ़ेलवादी फोटोग्राफी के इस महान कलाकार के मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरों की दुनिया में प्रवेश करें! प्राक-राफ़ेलवादी कला के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए लेखों को ज़रूर देखिए।